
सलमान खान और ऐश्वर्या राय की तस्वीरें शेयर बुरा फंसा भंसाली प्रोडक्शंस (Photo Source- Twitter/@shee_bollywood_)
Salman Khan- Aishwarya Rai Photo: सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी पर्दे पर हिट रही है लेकिन उनका रियल लाइफ पास्ट उतना ही विवादित और दर्द भरा भी रहा है। एक बार फिर दोनों की जोड़ी इंटरनेट पर छाई हुई है। फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस 'भंसाली प्रोडक्शंस' ने करवा चौथ के मौके पर एक पोस्ट शेयर किया था, जो अब रेडिट पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें अभिनेता सलमान खान और ऐश्वर्या राय नजर आ रहे थे। इस पोस्ट के सामने आते ही अभिनेत्री के फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है और मेकर्स की जमकर आलोचना हो रही है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसपर लोग नाराजगी जता रहे हैं। भंसाली प्रोडक्शंस ने साल 1999 में आई फिल्म हम दिल दे चुके सनम की एक फोटो शेयर की थी। जिसमें सलमान खान- ऐश्वर्या राय नजर आ रहे हैं। नंदिनी और वनराज (फिल्म के किरदार) ने छत पर करवा चौथ मनाया था। जैसे ही वो पोस्ट ऐश्वर्या राय के फैंस तक पहुंची, उनके फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने प्रोडक्शंस को ट्रोल करने शुरू कर दिया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'रेडिट' (Reddit) पर यूजर्स ने इस पोस्ट के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। एक यूजर ने लिखा, "जिसने भी इनका इस्तेमाल किया वो करवा चौथ के लिए इन तस्वीरों का इस्तेमाल करने वाला खराब इंसान है। उन्हें पता था कि वो क्या कर रहे हैं।" वहीं अन्य यूजर्स ने इसे भंसाली प्रोडक्शंस की पब्लिसिटी स्टंट और 'अटेंशन फार्मिंग' बताया। लोगों का कहना था कि आने वाले दो महीनों में भंसाली की अगली फिल्म 'लव एंड वॉर' रिलीज होने वाली है, इसलिए लाइमलाइट बटोरने के लिए जानबूझकर यह सब किया गया है। वहीं, कई लोगों ने इसे बेहद 'संवेदनहीन' और 'घिनौना' कृत्य बताया है।
हम दिल दे चुके सनम के वक्त कहा जाता है सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक रिश्ते में थे। लेकिन आखिर में रिश्ते का अंत बेहद कड़वा रहा। ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय ने एक इंटरव्यू में सलमान पर दुर्व्यवहार और मानसिक-शारीरिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप भी लगाए थे। उन्होंने बताया था कि ब्रेकअप के बाद भी उन्हें किन मुश्किलों और प्रताड़ना का सामना करना पड़ा था।
हालांकि, दूसरी तरफ सलमान खान ने हमेशा इन सभी आरोपों से इनकार किया है। पुराने इंटरव्यूज में अभिनेता का कहना था कि अगर इस तरह की बातें होतीं, तो स्थितियां कुछ और होतीं। दोनों के बीच का यह अतीत आज भी उनके फैंस के दिलों में ताजा है, यही वजह है कि जब भी इनकी पुरानी तस्वीरें साथ में सामने आती हैं, तो विवाद खड़ा होना लाजिमी हो जाता है।
Updated on:
30 Oct 2026, 12:20 PM IST
Published on:
30 Oct 2026, 11:36 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.