30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करवा चौथ के बाद अनिल कपूर हुए ट्रोल, नाना पाटेकर का निधन बना कारण, जानिए क्यों?

Anil Kapoor trolled: करवा चौथ के मौके पर घर पर भव्य पार्टी रखने के बाद अभिनेता अनिल कपूर सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। जिसकी वजह नाना पाटेकर के साथ उनकी दोस्ती और फिर निधन को बताया गया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 30 Oct 2026, 9:43 AM IST

Anil Kapoor trolled Karwa Chauth Party after nana patekar death for this reason

अनिल कपूर की करवा चौथ पार्टी के बाद लोगों ने किए कमेंट (Photo Source- Twitter/@SaffronChargers)

Anil Kapoor Celebrate Karwa Chauth Party: बॉलीवुड सिनेमा में त्योहारों की चमक-धमक और सितारों की पार्टियों का सिलसिला हमेशा से चलता आया है। हाल ही में देश भर में करवा चौथ धूमधाम से मनाया गया, जिसमें बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी पीछे नहीं रहे। मशहूर अभिनेता अनिल कपूर के घर पर भी हर साल की तरह इस बार एक भव्य करवा चौथ पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें पूरी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए। लेकिन, यह जश्न अब अनिल कपूर के लिए भारी पड़ता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने अनिल कपूर को लेकर एक पोस्ट किया, जिससे एक नई बहस छिड़ गई है। जिसका कारण नाना पाटेकर को बताया गया है।

अनिल कपूर को सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल

अनिल कपूर से जुड़ा ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब सोशल मीडिया पर एक यूजर ने अभिनेता द्वारा आयोजित की गई इस पार्टी पर सवाल खड़े किए। यूजर का तर्क था कि कुछ ही दिन पहले दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हुआ है। नाना पाटेकर इंडस्ट्री में अनिल कपूर को अपना सबसे करीबी दोस्त मानते थे और हर मुश्किल समय में उनके साथ खड़े रहते थे। वह हमेशा सार्वजनिक मंचों पर भी अनिल कपूर की तारीफ करते नहीं थकते थे।

वायरल पोस्ट में यूजर ने लिखा, "कुछ ही दिन पहले नाना पाटेकर का निधन हुआ है, और अनिल कपूर - जिन्हें नाना अपना सबसे करीबी दोस्त मानते थे और हमेशा सबके सामने उनकी तारीफ करते थे- उन्होंने अपने घर पर करवा चौथ की एक भव्य पार्टी रखी है, जिसमें पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को बुलाया गया है।"

यूजर ने आगे यह भी सवाल उठाया कि जहां अपनों को खोने के गम से उबरने में लोगों को लंबा वक्त लग जाता है, वहीं अनिल कपूर इतनी जल्दी कैसे आगे बढ़ गए? क्या वह अपने गहरे दोस्त के सम्मान में इस बार करवा चौथ का यह जश्न थोड़ा सादा या स्थगित नहीं कर सकते थे? इस पोस्ट के सामने आने के बाद इंटरनेट पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहां कुछ लोग अनिल कपूर की आलोचना कर रहे हैं, वहीं कई फैंस उनके समर्थन में भी उतर आए हैं और इसे उनका निजी जीवन बता रहे हैं।

फंस गए अभिनेता, फैंस के बीच बंटी राय

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों ने कमेंट की लाइन लगी दी है। एक यूजर ने लिखा, "बकवास! जानकारी के अनुसार, नाना ऐसे इंसान थे जो यही चाहते और पसंद करते कि उनके सभी करीबी लोगों की जिंदगी हमेशा की तरह चलती रहे, जिसमें जश्न और खुशियां भी शामिल हों। खासकर जब बात धार्मिक परंपराओं की आती है। यह उनका आपसी रिश्ता था।"

एक ने लिखा, "जब आपकी उम्र 55 साल से ज्यादा हो जाती है, तो हर साल कोई न कोई करीबी दोस्त या रिश्तेदार गुजर ही जाता है। तो क्या इसका मतलब यह है कि आप जिंदगी का जश्न मनाना छोड़ दें?" एक और ने लिखा, वह परिवार के सदस्य नहीं थे, बस एक दोस्त थे जिनके साथ उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था, और शायद वह उतने भी करीबी नहीं थे। ज्यादा भावुक होना बंद करें। कुछ लोगों के गुजर जाने से बाकी लोग अपनी जिंदगी का आनंद लेना बंद नहीं करेंगे, और न ही उन्हें ऐसा करना चाहिए। वैसे, सतीश कौशिक के निधन पर अनिल बहुत दुखी थे, वह बिल्कुल असली था।

अभिनेता अनिल कपूर या उनके परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। देखना यह होगा कि बढ़ती ट्रोलिंग के बीच अभिनेता इस पर क्या रुख अपनाते हैं, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर से सेलिब्रिटीज की पर्सनल और सोशल लाइफ को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है।