30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पलक तिवारी से 3 साल बाद अलग हुए इब्राहिम अली खान? कुछ समय पहले रणथंभौर ट्रिप पर गए थे कपल

Palak Tiwari and Ibrahim Ali Khan: इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी का ब्रेकअप हो गया है। खबर है कि इब्राहिम ने ही यह रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया है। 3 साल से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 30 Oct 2026, 11:17 AM IST

Palak Tiwari And Ibrahim Ali Khan Breakup

पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान का हुआ ब्रेकअप? (Photo Source- Instagram/@instantbollywood))

Palak Tiwari And Ibrahim Ali Khan Breakup News: बॉलीवुड सिनेमा में हमेशा स्टार किड्स की लव लाइफ और उनके रिश्ते चर्चा का विषय बने रहते हैं। सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान व श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी, जो बीते तीन सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, अब खबर है कि दोनों अलग हो गए हैं। पिछले तीन सालों से लगातार सुर्खियों में रहने वाली इस जोड़ी के ब्रेकअप की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है। सूत्रों की मानें तो इब्राहिम अली खान ने ही इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है।

पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान के ब्रेकअप की आई खबर

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, सूत्रों से मिली जानकारी आई है कि लगभग 3 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे कपल इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी का रिश्ता टूट गया है। यह खबर इसलिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि इसी महीने की शुरुआत में इब्राहिम और पलक को राजस्थान के रणथंभौर में एक साथ टाइगर सफारी का लुत्फ उठाते हुए देखा गया था। लेकिन अब अचानक दोनों के अलग होने की जानकारी सामने आने के बाद हर कोई हैरान हो रहा है। लेकिन, हैरान करने वाली बात यह भी है कि दोनों अभी भी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो कर रहे हैं।

सूत्रों से पता चला है कि इब्राहिम का जल्द ही एक बड़े सेलेब टॉक शो में एपिसोड आने वाला है, और वह नहीं चाहते कि ब्रेकअप की वजह से शो में उनकी मौजूदगी या पब्लिसिटी पर कोई नकारात्मक असर पड़े। इसके अलावा, दोनों के साथ में प्लान किए गए कई शूट्स या तो रद्द कर दिए गए हैं या फिर होल्ड पर डाल दिए गए हैं। बीते बुधवार को भी पैपराजी ने पलक तिवारी को एक इवेंट में अकेले ही स्पॉट किया था।

2022 में कार से शुरू हुई थी लव स्टोरी

दोनों के अफेयर की खबरें पहली बार साल 2022 में सामने आई थीं, जब पलक तिवारी को मुंबई के एक रेस्टोरेंट से निकलते समय इब्राहिम अली खान के साथ कार में देखा गया था और वह पैपराजी से अपना चेहरा छुपाती नजर आई थीं। इसके बाद से दोनों को कई बार वैकेशन और इवेंट्स में साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी (Orry) के साथ हुए विवाद के दौरान भी पलक ने सारा अली खान का जिक्र करते हुए बातचीत संभाली थी, जिससे दोनों की नजदीकियों की चर्चा और तेज हो गई थी।

वहीं, दोनों के बीच दूरियां किस वजह से आईं, इसका सटीक कारण अभी सामने नहीं आया है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह ब्रेकअप आपसी सहमति से हुआ है और दोनों में से कोई भी एक-दूसरे पर कोई आरोप नहीं लगाने वाला है। दोनों अब पूरी तरह से अपने-अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं। फिलहाल दोनों में से किसी ने भी इस ब्रेकअप पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग