भोपाल

Weather Alert : कोहरे के साथ नए साल 2023 की शुरुआत, बारिश के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड

- नए साल के सूर्य का आगाज कोहरे के साथ- बीती रात अधिकाशं इलाकों में चली सर्द हवाएं- लोगों को होने लगा ठंड का अहसास- जनवरी लाएगा कड़ाके की ठंड, 5 और 6 मावठ के आसार

2 min read
Weather Alert : कोहरे के साथ नए साल 2023 की शुरुआत, बारिश के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। खास बात ये है कि, नए साल यानी 2023 के पहले दिन प्रदेश के अधिकतर जिलों में कोहरा छाया रहा। यानी मध्य प्रदेश के कई जिलों में नए साल की शुरुआत कोहरे के साथ हुई है। वहीं, प्रदेश का नयूनतम तापमान भी 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। प्रदेश का मौसम अगले 24 घंटों में बदलने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के अधिकतर इलाकों में 5 और 6 जनवरी को बारिश होने की संभावना है। इसे मावठी बारिश बताया जा रहा है, जिसके बाद एक बार फिर प्रदेश में ठंड की तीव्रता देखी जाएगी। उस दौरान ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंचने की संभावना है। प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड, बघेलखंड और महाकौशल संभाग में पारा 7 डिग्री से नीचे जा सकता है। वहीं, प्रदेश के कई इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा रहने की भी संभावना है।


विदिशा में कोहरे के बीच नए वर्ष के सूर्य का आगाज

इस बार सर्दियों का कोहरा नए साल की शुरुआत के साथ दिखाई दिया। विदिशा जिले में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। लोगों ने भी कोहरे का आनंद लिया। कोहरा इतना अधिक था कि वाहनों को आने जाने में परेशानी हो रही थी। विजिबिलिटी बहुत कम रही। अलसुबह चलने वाले लोगों ने अपने वाहनों की लाइटिंग जला रखी थी। कोहरे की सर्दी के बीच कई जगह लोग अलाव जलाकर तापते हुए दिखाई दिए।


कोहरे से नए साल का आगाज

मध्य प्रदेश के उज्जैन संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों में भी खासकर रतलाम जिले में बीती रात से ही ठंडी हवाओं का जोर रहा। साथ ही नए वर्ष लगते ही सुबह से कोहरा छाया रहा। वहीं, रविवार की सुबह सूर्य उदय के बाद भी ठंड का अहसास देखने को मिला। मौसम विभाग की मानें तो इस बार जनवरी में ठंड का अहसास अधिक रहेगा।

Published on:
01 Jan 2023 02:25 pm
Also Read
View All