9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्रीय मंत्री ने अचानक क्यों छोड़ा पद? एल मुरुगन के इस्तीफे पर उमंग सिंघार का “बड़ा खुलासा”

Umang Singhar Tweet : केंद्रीय मंत्री के अचानक पद छोड़ने पर कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने एक्स पर उठाया सवाल, बीजेपी से मांगा जवाब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 17 Oct 2026, 1:14 PM IST

L Murugan

एल मुरुगन (फोटो X - L Murugan)

Umang Singhar Tweet : केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन के इस्तीफे के पीछे की असली कहानी क्या है? मध्यप्रदेश में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने यह सवाल उठाया है। उन्होंने इस मामले में किसी बड़े खुलासे का संकेत भी दिया है।

एल मुरुगन भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री थे। वे मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद थे। 5 दिन पहले एल. मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना त्यागपत्र भेजा था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

एल. मुरुगन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे अपने पत्र में कहा था कि वे तमिलनाडु में बीजेपी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना चाहते हैं। 2029 के लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी का काम करने की इच्छा जताई थी।

जल्द हो सकते हैं राज्यसभा के उपचुनाव

बता दें कि मध्यप्रदेश से राज्यसभा के सांसद के रूप में एल मुरुगन का कार्यकाल 3 अप्रैल 2024 से प्रारंभ हुआ था। वे यहां से 20 फरवरी 2024 को निर्विरोध चुने गए थे। एल मुरुगन का कार्यकाल 3 अप्रैल 2030 तक था। उनके द्वारा राज्यसभा सीट छोड़ने के बाद मध्यप्रदेश में राज्यसभा के उपचुनाव जल्द होने की बात भी चल रही है।

केंद्रीय मंत्री मुरुगन के यूं अचानक पद छोड़ने पर राजनैतिक गलियारों में कानाफूसी तो चल ही रही थी, शनिवार को कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने इसे और हवा दे दी। उन्होंने एक्स पर मुरुगन के त्यागपत्र पर बीजेपी को घेरा।

उमंग सिंघार ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा:

संस्कार, सुचिता और नैतिकता का ढोल पीटने वाली भाजपा बताए कि डॉ. एल. मुरुगन के इस्तीफे के पीछे की असली कहानी क्या है?

तमिलनाडु में कथित कारनामों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अचानक मंत्री पद और राज्यसभा की सदस्यता छोड़ना महज़ संयोग है या किसी बड़े खुलासे से पहले की सियासी कवायद?

देश में भाजपा के खिलाफ बन रहे माहौल के बीच कहीं उनके कथित कारनामे उजागर होने से पार्टी को और राजनीतिक नुकसान न हो, क्या यह उसी डैमेज कंट्रोल की कोशिश है?

मोदी जी, अगर दामन साफ है तो चुप्पी क्यों? इस्तीफे की असली वजह देश को बताइए!

खबर अपडेट की जा रही है…