भोपाल

आलू काले, मूली लाल… है न कमाल, आप भी देखें

MP News : सागर के कपूरिया में किसान आकाश चौरसिया 4-5 साल से काले आलू की खेती कर रहे हैं। वे चार गुना मुनाफा कमा रहे हैं।
less than 1 minute read
Feb 19, 2025
MP News
MP News

MP News : बुंदेलखंड अंचल में सब्जी की खेती का पैटर्न बदल रहा है। नवाचार किए जा रहे हैं। छतरपुर में देरी रोड पर भू-माफिया के कब्जे से छुड़ाई 12 एकड़ बंजर जमीन अब फल और ऑर्गेनिक वेजिटेबल फॉरेस्ट के रूप में विकसित हो चुकी है। यहां मैथी, मटर, पालक, पत्तागोभी, टमाटर, मिर्च, गाजर, शलजम, मूली और चुकंदर जैसी जैविक सब्जियां उगाई जा रही हैं। पार्क में लाल मूली(Red Radish) भी हो रही है, जो हिमाचल से बीज लाकर उगाई है।

लाल मूली(Red Radish) है खास

  • फाइबर की मात्रा ज्यादा होने से पाचन तंत्र बेहतर होता है।
  • रक्त को शुद्ध करने में सहायक। त्वचा पर चमक आती है।
  • वजन घटाने में मददगार, शरीर को फिट रखने का आदर्श भोजन।
  • पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करता है। हृदय रोगों के खतरे को कम करता है।
  • इसके सेवन से बालों में चमक आ सकती है।

काले आलू(Black Potato) के फायदे

सागरके कपूरिया में किसान आकाश चौरसिया 4-5 साल से काले आलू(Black Potato) की खेती कर रहे हैं। वे चार गुना मुनाफा कमा रहे हैं। काला आलू दक्षिणी अमरीकी कंद है, पर खास गुणों के कारण भारत में भी इसकी खेती में इजाफा हुआ है। सामान्य आलू से इसकी कीमत 2-3 गुनी ज्यादा है। शुगर-हृदय के मरीजों के लिए यह फायदेमंद बताया गया है।

Updated on:
19 Feb 2025 10:24 am
Published on:
19 Feb 2025 10:24 am