भोपाल

एमपी के 13 विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल, आदेश जारी

MP News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव(India Pakistan Tension) को देखते हुए प्रदेश के 13 विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
less than 1 minute read
May 10, 2025
MP 13 departments Government officers employees Leave cancelled
MP 13 departments Government officers employees Leave cancelled

MP News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव(India Pakistan Tension) को देखते हुए प्रदेश के 13 विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया गया हैं कि वे सभी अपने मुख्यालय पर अनिवार्य रुप से उपस्थित रहें। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से लिखित तौर पर ये आदेश जारी किया गया है। इससे पहले प्रदेश में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।

इन विभागों के लिए जारी हुआ आदेश

  1. लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग
  2. गृह विभाग
  3. ऊर्जा विभाग
  4. नगरीय विकास एवं आवास विभाग
  5. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
  6. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
  7. खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
  8. लोक निर्माण विभाग
  9. राजस्व विभाग
  10. सामान्य प्रशासन विभाग
  11. जल संसाधन विभाग
  12. नर्मदा घाटी विकास विभाग
  13. परिवहन विभाग

इन परिस्थितियों में मिलेगी छुट्टी

  • आवश्यक चिकित्सा उपचार या बीमरी
  • दुर्घटना या आपातकालीन स्वास्थ्य कारण
  • परिवार में विवाह या अत्यावश्यक घरेलू कारण
Updated on:
10 May 2025 09:58 am
Published on:
10 May 2025 09:54 am