24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिया केतन मामले ने याद दिलाया राजा रघुवंशी मर्डर केस, युवाओं को ‘ना’ कहने से ज्यादा आसान क्यों लग रही हत्या?

Pune Murder Case: महाराष्ट्र के सिया केतन केस ने याद दिलाया मध्यप्रदेश का चर्चित राजा रघुवंशी केस, आखिर क्यों न कहने और रिश्ता तोड़ने के बजाय हत्या को अंजाम दे रहीं युवतियां? जानें क्या है मनोवैज्ञानिक कारण, मनोचिकित्सक क्यों कर रहे अलर्ट
4 min read
Google source verification
Pune Murder Case

Pune Murder Case: रिश्तों के लिए क्यों सामने आ रहे हत्या जैसे खौफनाक अपराध? (फोटो सोर्स: patrika creative)

Pune Murder Case Siya Ketan: महाराष्ट्र के पुणे में सामने आए सिया और केतन से जुड़े मामले ने एक बार फिर देशवासियों का दिल दहला कर रख दिया है। मध्यप्रदेश का चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड भी फिर से याद आया है और इन दोनों पीड़ित परिवारों की हालत पर तरस भी, इनका क्या कसूर था? हालांकि दोनों ही मामलों में परिस्थितियां बहुत अलग हैं। यदि जांच एजेंसियों के दावे और आरोप सही साबित होते हैं, तो सिया और केतन हो या फिर सोनम और राजा इस तरह का मामला एक आपराधिक घटना भर नहीं रह जाएगा, बल्कि मानव मन और रिश्तों के साथ ही नैतिकता को आज के संदर्भ में समझने का विषय भी बन जाएगा। जानें क्या कहता है मनोविज्ञान और क्यों चेता रहे मनोचिकित्सक?

मामले में भोपाल के मनोचिकित्सक डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी से बात की। उनका कहना है कि ऐसे मामलों में सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न यह नहीं होता कि अपराध हुआ कैसे, बल्कि यह होता है कि कैसे किसी व्यक्ति के मन में वह सोच विकसित होती है, जिसमें एक जीवित और भावनाओं से भरा इंसान धीरे-धीरे एक बाधा या समस्या बनने लगता है। जब व्यक्तिगत इच्छाएं, भविष्य की योजनाएं या किसी दूसरे संबध की चाहत इतनी ज्यादा हावी होती है कि सामने वाले व्यक्ति का जीवन ही महत्वहीन लगे, तब नैतिक सीमाएं कमजोर पड़ने लगती है। मनोविज्ञान में इसे 'मोरल डिसएंगेजमेंट' (Moral Disengagement) कहा जाता है।

पहले जानें सिया केतन का पुणे मर्डर केस

पुणे के 26 वर्षीय कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत (Pune Murder Case Explainer) के मामले में पहले सामने आया कि ट्रैकिंग के दौरान हादसे में मौत हुई। लेकिन पुलिस जांच में खुलासा हुआ यह हादसा नहीं हत्या है। दरअसल केतन अग्रवाल और सिया गोयल की फरवरी 2026 में सगाई हुई थी। नवंबर में दोनों की शादी होने वाली थी। 18 जून को दोनों पुणे के पास ही लोहागढ़ किला घूमने गए। वहां से केतन गहरी खाई में गिरा गया और उसकी मौत हो गई। इसे सिया ने हादसा बताया। बाद में परिवार को शक हुआ और मामले में पुलिस ने गहराई से जांच-पड़ताल शुरू की।

अब पुलिस का दावा है कि सिया का चेतन चौधरी नामक युवक से अफेयर था। कथित तौर पर दोनों ने मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। पुलिस ने यह भी दावा किया कि एक बार नहीं कई बार केतन की हत्या की कोशिश की गई। 31 मई को भी लोहगढ़ किले में हत्या का प्रयास किया गया था लेकिन सफलता नहीं मिली। 18 जून को केतन को खाई में धक्का देकर इसे हादसा बनाने की कोशिश की गई। सिया के कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड्स, सीसीटीवी फुटेज में चेतन का दिखना पुलिक को मामले की तह तक ले गया। फिलहाल सिया और चेतन पुलिस गिरफ्त में हैं। बताया जा रहा है कि सिया ने स्वीकार किया है कि उसने उसे मारा है। मामला अदालत में है और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही पूरा खुलासा हो सकेगा।

क्यों हो रही राजा रघुवंशी केस से तुलना

मध्य प्रदेश के चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस से सिया और केतन (Pune Murder Case Camperesion) की तुलना इसलिए की जा रही है, कि दोनों ही मामलों में पति और मंगेतर और तीसरे व्यक्ति के कारण हत्या की साजिश रचना सामने आया। हालांकि दोनों ही मामलों में परिस्थितियां और कानूनी तथ्य अलग हैं। ऐसे में यह समान तो नहीं हैं, लेकिन सवाल तो उठाते हैं कि आखिर क्यों न कहना नहीं सीख रहीं लड़कियां, क्यों उठा रहीं हत्या करने का खौफनाक और क्रूर कदम?

अब जानें क्या है मोरल डिसएंगेजमेंट

दरअसल मनोचिकित्सक इसे (Pune Murder Case Siya Ketan) मोरल डिसएंगेजमेंट से जोड़कर देखते हैं। इस स्थिति में व्यक्ति अपने व्यवहार को उचित ठहराने लगता है और अपने लक्ष्य को इतना अहम मान बैठता है कि उसके लिए दूसरे की पीड़ा, उसके अधिकार या जीवन का मूल्य कम हो जाता है। हालांकि मनोवैज्ञानिक स्पष्ट करते हैं कि किसी भी मामले में यह निष्कर्ष केवल जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही निकाला जा सकता है।

विश्वास टूटना विचलित कर देने वाला

राजा रघुवंशी के परिवार की तरह ही इस मामले में भी कारोबारी केतन (Pune Murder Case Break Trust) का परिवार चीख-चीख कर यही पूछ रहा है कि हमने तो तुझे बहू माना था, सिया तू ऐसा कैसे कर सकती है? डॉ. त्रिवेदी बताते हैं कि दोनों ही घटनाओं का विचलित कर देने वाला अहम पहलू है विश्वास टूटना। सामान्य परिस्थितियों में कोई व्यक्ति अपने मंगेतर, जीवन साथी या सबसे करीबी रिश्ते से खतरों की अपेक्षा कभी कर ही नहीं पाता। यही कारण है कि जब विश्वासघात होता है, तो उसका मानसिक और सामाजिक प्रभाव कहीं ज्यादा गहरा होता है।

ज्यादातर लोग नहीं चुनते हत्या का रास्ता

मनोचिकित्सकों (Pune Murder Case mental health issue) का कहना है कि प्रेम संबंध या किसी अन्य व्यक्ति के प्रति आकर्षण अपने आप में हत्या की व्याख्या नहीं कर सकते। दुनिया भर में लाखों रिश्ते टूटते हैं, सगाई तक पहुंचकर और यहां तक कि कई बार बारात तक आकर लौट जाने से रिश्ते खत्म होते देखे गए हैं। लेकिन लोग फिर नए संबंधों और रिश्तों से जुड़ने लगते हैं। ज्यादातर मामले ऐसे ही होते हैं, वो हिंसा का या हत्या का रास्ता नहीं चुनते।

केवल प्रेम प्रसंग नहीं होता इन घटनाओं का कारण

ऐसे में जब अभियुक्त सिया ने अपराध (Pune Murder Case Ketan Murder) स्वीकार किया और आरोप सही हैं तो इसकी व्याख्या केवल प्रेम प्रसंग नहीं, बल्कि सहानुभूति की कमी, स्वार्थ की चरम प्राथमिकता, नैतिक निर्णय क्षमता के क्षरण और परिणामों के प्रति असंवेदनशीलता जैसे कई कारकों के संयुक्त प्रभाव तलाशने होंगे।

समाज के लिए बड़ा संदेश

यह घटना समाज के लिए बड़ा संदेश (Pune Murder Case Big Messege) है कि किसी रिश्ते को समाप्त करना दुखद हो सकता है, लेकिन किसी मनुष्य को अपने जीवन की समस्या मान लेना खतरनाक सोच है। स्वस्थ समाज और स्वस्थ रिश्तों की बुनियाद केवल प्रेम नहीं, बल्कि सहानुभूति, नैतिकता और दूसरे मनुष्य के जीवन के प्रति सम्मान पर टिकी होती है। यही मूल्य कमजोर पड़ने लगें, तो रिश्ते विश्वास का आधार बनने के बजाय ये त्रासदी बन जाते हैं।