11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में जमीन अधिग्रहण होने पर किसानों को मिलेगा 4 गुना मुआवजा, सीएम मोहन यादव का ऐलान

CM Mohan Yadav: बलराम कृषि महोत्सव में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े सीएम मोहन यादव, बोले- 'खेती और किसानों के हितों के लिए काम कर रही सरकार।'
2 min read
Google source verification
cm mohan yadav

Mohan Yadav Announcement mp farmers 4 times compensation land acquisition, सीएम मोहन यादव (Source- Patrika)

MP Farmers 4 Times Compensation: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 11 अगस्त को करौंद मंडी में हुए बलराम कृषि महोत्सव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार खेती और किसान के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। उन्होंने किसानों से अपनी जमीन हर हाल में सुरक्षित रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि भूमि हमारी माता है। यह हमारा उदर-पोषण करती है। इसे किसी को न बेचें। उन्होंने किसानों को भरोसा देते हुए कहा कि किन्हीं भी शासकीय योजनाओं के निर्माण के लिए कृषि भूमि का अधिग्रहण करने पर किसानों को एक-दो नहीं, पूरे चार गुना मुआवजा दिया जाएगा।

आपके खेत सरकार के लिए देवस्थल- सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों से कहा कि आपके खेत सरकार के लिए देवस्थल हैं और आपका एक-एक दाना हमारे लिए प्रसाद के समान है। आपके पसीने की एक-एक बूंद के सम्मान के लिए हमारी सरकार हमेशा आपके साथ है। उन्होंने कहा कि बलराम कृषि महोत्सव किसानों की मेहनत, समर्पण और कृषि क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देने का माध्यम है। उन्होंने वीसी से बलराम कृषि महोत्सव में मौजूद किसानों से आत्मीय संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि आपकी खुशी हमारे लिए होली और सबसे बड़ी दिवाली है। उन्होंने किसानों से पूरे उत्साह के साथ बलराम कृषि महोत्सव में सहभागी बनने का आह्वान किया।

'नई ऊंचाई छू रही कृषि अर्थव्यवस्था'

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में बलराम कृषि महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। बीते 26 दिनों में यह प्रदेश का 14वां बलराम कृषि महोत्सव आयोजन है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द भोपाल मुख्यालय में भी एक बड़ा कृषि महोत्सव आयोजित किया जाएगा। हमारी सरकार ने किसानों को आर्थिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से 'कवच योजना' शुरू की है। इसके माध्यम से सहकारी खातों की पुरानी गड़बड़ियां दूर कर 5 हजार किसानों को ऋण और विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया गया है। किसानों को बिना ब्याज के ऋण और ऋण चुकाने के लिए पूरे 12 महीने का समय देने की व्यवस्था भी इस योजना में की गई है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का किसान अपने परिश्रम से प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है।