11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP Flood News: नदियों में बाढ़ का खतरा, 6 दिन का अलर्ट, 527 लोगों का रेस्क्यू

MP Flood News: सीहोर, विदिशा, मंडला, डिंडोरी, राजगढ़ और भोपाल में जनजीवन प्रभावित...। सभी जिलों में SDERF और होमगार्ड्स की टीमें तैनात...। सीएम मोहन यादव ने भी लिया सिचुएशन केंद्र का जायजा...।
3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Aug 11, 2026

MP Flood News

MP Flood News- मध्यप्रदेश की नर्मदा, ताप्ती, बेतवा,कालीसिंध नदियां उफान पर हैं। कई जिलों में होमगार्ड के जवान रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं।

MP Flood News- मध्यप्रदेश में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई जिलों से बाढ़ की खबरें आ रही हैं। एमपी की नर्मदा नदी, काली सिंध, बेतवा और ताप्ती नदियां इन दिनों उफान पर चल रही हैं। विदिशा में प्रशासन ने 6 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। पूरे प्रदेश में SDERF और होमगार्ड्स की टीमें अलग-अलग स्थानों पर तैनात की गई है, जो लोगों और उनके पालतू जानवरों को बचाने का काम कर रही है। इधर, मौसम विभाग ने कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है।

सिचुएशन रूम में सीएम मोहन यादव

मध्यप्रदेश के सीहोर, विदिशा, मंडला, डिंडोरी और राजगढ़ जिलों में नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। इससे कई गांवों का सड़क संपर्क कट गया है। वहीं सैकड़ों लोग बाढ़ के पानी में घिर गए हैं। इधर, सीएम मोहन यादव ने भोपाल में मंगलवार को राज्य आपदा प्रबंधन के सिचुएशन रूम में वीडियो कांफ्रेंसिंग से बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। प्रभावित लोगों का हाल भी जाना। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक मध्यप्रदेश में 527 बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित बचाया जा चुका है।

पूरे एमपी में तैनात हैं जवान

होमगार्ड्स के जवानों ने लोगों को बचाने का जिम्मा संभाल लिया है। हाल ही में सीहोर थाना क्षेत्र के ग्राम जामनी में नाले के उफान के कारण घर में फंसी 23 साल की एक गर्भवती महिला और उनके परिवार के तीन सदस्यों को होमगार्ड्स के जवानं ने रबर बोड की मदद से सुरक्षित निकाल लिया और उन्हें एंबुलेंस तक पहुंचाया। इसके अलावा सीहोर के थाना अहमदपुर क्षेत्र से भी जलभराव के बीच फंसे 4 लोगों को एसडीईआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाल लिया।

भोपाल में भी फंसे थे लोग

भोपाल के सूखी सेवनिया क्षेत्र के ग्राम बालमपुर में डैम की दीवार टूटने के कारण बाढ़ का पानी तेजी से रहवासी क्षेत्रों में घुस गया। तत्काल एसडीईआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाला और बढ़ते जल स्तर में फंसे 19 नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया। साथ ही इनके 4 पालती पशुओं को भी सुरक्षित निकाल लिया। इसी क्षेत्र में एक अन्य स्थान पर क्विक रिस्पांस टीम की ओर से बरसाती नाले में फंसे 4 लोगों को बचा लिया। मंगलवार को भी भोपाल में करीब ढाई सौ मकानों में पानी भर गया था।

भोपाल के डैम की स्थिति

भोपाल के कोलार डैम का लेवल 1516.40 फीट है। मंगलवार तक इसका स्तर 1496.65 तक पहुंच गया था। केरवा डैम 1673 फीट से 1652.52 पर पहुंच गया है। जबकि कलियासोत डैम का जल स्तर 1650.09 फीट है। जबकि 9 फीट अभी भरना बाकी है।

विदिशा में 20 लोगों को बचाया

विदिशा एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस मोनिका तिवारी कहती हैं, "पुलिस को सूचना मिली थी कि लगभग 20 लोग बामनखेड़ा और कररिया में फंसे हुए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला; बचाव अभियान अभी भी जारी है। यह पक्का करने के लिए जांच की जा रही है कि कोई और तो नहीं फंसा है, और पुलिस व प्रशासन के कर्मचारी उन सभी जगहों पर मौजूद हैं जहां पानी के ओवरफ़्लो होने या भारी जलभराव का खतरा है…"

विदिशाः बेतवा में बाढ़ का खतरा

विदिशा, मध्य प्रदेश: होम गार्ड्स के ज़िला कमांडर (विदिशा) एम.के. जैन कहते हैं, "लगातार हो रही बारिश की वजह से यह स्थिति बनी है और हम ज़रूरी सावधानी बरत रहे हैं। सुबह से पानी का स्तर लगभग 10 से 12 फ़ीट बढ़ गया है; हमारी टीमें हर जगह तैनात हैं और चिह्नित जगहों पर बचाव कार्य कर रही हैं। हमने यहाँ घाटों को खाली करा लिया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अगर पानी का स्तर और बढ़ता है, तो प्रशासन तेज़ी से कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह तैयार है और हमारे ऑपरेशन सुचारू रूप से चल रहे हैं। बारिश का मौसम बने रहने के कारण पानी का स्तर और बढ़ने की संभावना है, और अगले छह दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है…"

ओंकारेश्वर में 3 श्रद्धालुओं को बचाया

इधर, खंडवा जिले के ओंकारेश्वर स्थित अभयपुरी घाट में स्नान के दौरान तीन श्रद्धालु अचानक नदी के तेज बहाव में बहने लगे। घाट पर ही तैनात एसडीईआरएफ के जांबाज जवान तेजपाल और बलबहादुर ने बिना समय गंवाए कूदकर तीन श्रद्धालुओं को बचा लिया।

राजगढ़ में 30 लोगों को बचाया

राजगढ़ के खिलचीपुर अंतर्गत बांधाहेड़ी में मंदिर के चारों तरफ पानी भर जाने से छत पर शरण लिए 15 लोगों को होमगार्ड और एसडीईआरएफ ने सुरक्षित बचा लिया। इसी तरह आगर मालवा जिले के सोयत थाना क्षेत्र में भी एसडीईआरएफ, होमगार्ड्स और आपदा राहत टीम ने 30 से 40 लोगों की जिंदगी बचा ली।

मौसम विभाग का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने खंडवा, बड़वानी, धार और मंदसौर जिले में अति भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने ओरेंज अलर्ट जारी कर कहा है कि इन इलाकों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग बाकी के 51 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि इन जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं। यहां देखें IMD Report