
State Townhall Against E-20 (एमपी में गरमाया E-20 Petrol का मुद्दा Photo Source- Patrika)
Bhopal News : देशभर में ई-20 पेट्रोल को लेकर आम जनता, वाहन चालकों और उपभोक्ताओं के बीच उठ रहे सवालों और चिंताओं को व्यापक मंच देने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्टेट टाउन हॉल अगेन्स्ट ई-20 का आयोजन किया जा रहा है। ये राज्य स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम 14 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे नर्मदीय भवन, तुलसी नगर में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद संजय सिंह और आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश के प्रभारी एवं दिल्ली सरकार के पूर्व लोकप्रिय कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में ई-20 पेट्रोल से जुड़े विभिन्न विषयों, आम नागरिकों की चिंताओं और वाहन चालकों के सामने आने वाले सवालों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
ई-20 पेट्रोल को लेकर देशभर में जारी चर्चा के बीच इस राज्य स्तरीय टाउनहॉल का उद्देश्य आम लोगों की आवाज को एक मजबूत मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम में ई-20 से जुड़े मुद्दों को लेकर जनभावनाओं, उपभोक्ताओं की चिंताओं और इससे संबंधित विभिन्न पहलुओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
आयोजकों का कहना है कि जनहित से जुड़े किसी भी महत्वपूर्ण विषय पर जनता की बात सुनी जानी चाहिए और उसके सवालों को लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती के साथ सामने रखा जाना चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ मध्य प्रदेश में यह राज्य स्तरीय जनसंवाद आयोजित किया जा रहा है।
-मीडिया प्रभारी मिन्हाज़ आलम ने बताया कि, कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के सभी जिलों से पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की अधिक से अधिक प्रत्यक्ष एवं ऑनलाइन सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है।
-जो साथी भोपाल पहुंच सकते हैं, उनसे नर्मदीय भवन पहुंचकर कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होने की अपील की गई है। वहीं, जो साथी भोपाल नहीं पहुंच पा रहे हैं, वे ऑनलाइन माध्यम से इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं।
-प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों से भी अपील की गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक लोगों को ऑनलाइन कार्यक्रम से जोड़े, ताकि E20 से जुड़े जनहित के सवालों को व्यापक स्तर पर सामने लाया जा सके।
स्टेट टाउन हाल अगेन्स्ट ई- 20 को लेकर प्रदेशभर में तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम के माध्यम से ई-20 पेट्रोल से जुड़े मुद्दों पर आम जनता की राय और चिंताओं को सामने लाने का प्रयास किया जाएगा। ऐसे में मध्य प्रदेश के नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि, जनसंवाद में जुड़कर जनहित के सवालों पर अपनी आवाज बुलंद करें।
Updated on:
11 Aug 2026 12:13 pm
Published on:
11 Aug 2026 12:13 pm
