
भोपाल में पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के घर पर चोरी- image patrika
ajay vishnoi एमपी की राजधानी में प्रदेश के एक पूर्व मंत्री के सरकारी बंगले से कोई नल की टोंटी निकालकर ले गया। भोपाल के वीवीआइपी इलाके चार इमली में यह घटना घटी। पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक अजय विश्नोई के सरकारी बंगले में चोरी हो गई। यह वारदात रविवार दोपहर एक बजे हुई थी। पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के बंगले से चोर टोंटी सहित कई सामान ले गए।खास बात यह है कि वारदात स्थल से थाने की दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर होने के बाद भी शिकायत दर्ज करने में पुलिस को 26 घंटे का समय लग गया।
चार इमली के वीवीआईपी इलाके में पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के बंगले में चोरी होने के मामले ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्त की पोल भी खोल दी है। इस मामले में पुलिस पड़ताल पर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रदेश के स्पेशल डीजी अजय शर्मा, पूर्व मंत्री के सामने ही रहते हैं।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता के बंगले में चोरी होने के बाद बदमाशों को पकडऩे के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नल की टोंटी सहित करीब 16 हजार रुपए सामान चोरी होने का केस दर्ज किया है।
हबीबगंज थाना पुलिस के मुताबिक पूर्व मंत्री व जबलपुर के पाटन से विधायक अजय विश्नोई का सरकारी बंगला चार इमली में है। उनके बंगले के सामने एमपी पुलिस के स्पेशल डीजी अजय शर्मा का बंगला है। अजय विश्नोई को डी-11/03 सरकारी बंगला आवंटित है। इसमें ही चोरी हुई। दरअसल उनका भोपाल में महीने में तीन-चार दिन ही आना होता है। बाकी समय बंगला खाली रहता है।
पूर्व मंत्री अजय विश्नोई रविवार को भोपाल आए थे। अपने बंगले पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दरवाजों में लगे ताले टूटे हैं। चोरों ने तीन- चार ऐसे दरवाजों के कुंदे भी उखाड़ दिए, जिनके ताले नहीं खुल सके थे।
टीआई संजीव चौकसे ने बताया कि इस मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है। बंगले में कोई नहीं रहता है। रविवार को अजय विश्नोई के आने पर वारदात का पता चला।
Updated on:
11 Aug 2026 08:51 am
Published on:
11 Aug 2026 08:50 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
