12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी के 5 जिलों को भारी पड़ेगा लो प्रेशर, जोरदार बारिश का अलर्ट, दो जगहों पर स्कूलों की छुट्‌टी

heavy rain warning for indore ujjain division जमकर भिगो रहा सावन: कहीं झमाझम तो कहीं मध्यम बारिश, आज भी येलो अलट नदियां उफान पर, आफत में जान भोपाल, गुना में आज स्कूलों में अवकाश
2 min read
Google source verification
heavy rain warning for 5 districts of indore ujjain division

बाढ़ में घिरे लोगों को सुरक्षित बचाया

mp rain एमपी को सावन जमकर भिगो रहा है। प्रदेशभर में इन दिनों कहीं तेज वर्षा हो रही है, तो कहीं हल्की और मध्यम बौछारें पड़ रही हैं। इस समय एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। मानसून ट्रफ भी मप्र के ऊपर से गुजर रही है। इसलिए बारिश का दौर बना हुआ है। अगले तीन भी इसी तरह की स्थिति रहेगी। प्रदेश के अनेक स्थानों पर मंगलवार को दिनभर के बाद रात में भी बारिश हुई। गुना में 85 मिमी और खंडवा में 58 मिमी बारिश शाम तक दर्ज की गई। भोपाल में सुबह से बादलों के साथ दोपहर तक फुहारों और इसके बाद शाम तक कभी तेज तो कभी मध्यम बारिश की स्थिति बनी रही। भोपाल और गुना में बुधवार को स्कूलों में छुट्‌टी घोषित कर दी गई है।

राजगढ़:

लगातार बारिश से नदी- नाले उफान पर हैं। 24 घंटे में 144.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सोमवार रात मोहनपुरा डैम के गेट खोलने से छोटे पुल पर आवाजाही बंद रही। करीब 100 गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया।

बड़वानी, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम में बुधवार को भारी बारिश

चेतावनी: बड़वानी, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम में बुधवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट।

भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट।

सीजन में पहली बार बढ़ा पार्वती नदी का जलस्तर

श्योपुर में पार्वती नदी का जलस्तर मंगलवार सुबह बढऩे से श्योपुर-कोटा मार्ग पर स्थित खातौली की पुरानी पुलिया डूब गई। श्योपुर- बारां हाईवे पर कुहांजापुर पुल के करीब से पार्वती का पानी गुजरा। दोपहर में जलस्तर 192 मीटर के करीब दर्ज किया गया। राजस्थान के कालीसिंध पर बने नवनैरा डैम से पानी छोडऩे के कारण चंबल का जलस्तर करीब 189 मीटर पर पहुंच गया।

शिवपुरी बायपास के ककरवाया के पास हाईवे पर दो फीट तक पानी भर गया। इस कारण वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा।

छतरपुर नौगांव में बेलाताल मार्ग पर बनी ब्रिटिशकालीन पुलिया बारिश के कारण धंस गई। बैरिकेडिंग कर बड़े वाहनों की आवाजाही रोकी गई है। यह मार्ग यूपी की सीमा से जोड़ता है। बसों, चारपहिया वाहनों को लंबे और बदहाल वैकल्पिक रास्तों से जाना पड़ रहा है।

गुना में 3 घंटे की झमाझम बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए। लगातार बारिश से निचली बस्तियों में पानी भर गया। एसडीआरएफ की टीम ने लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

लो प्रेशर एरिया की सक्रियता

इन दिनों मानसून का सबसे स्ट्रॉन्ग सिस्टम बना है। जोरदार बरसात से नदियां उफान पर हैं। भोपाल-सहित कई जगहों पर बाढ़ की सी स्थिति बन गई थी। बुधवार को भी लो प्रेशर एरिया की सक्रियता बनी रहेगी। यह इंदौर संभाग में सबसे ज्यादा असरकारक होगा।