भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर मध्य प्रदेश के मालवा और ग्वालियर चंबल संभाग से गुजरेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी। 7 दिनों में 698 कि.मी का सफर तय करके 9 जिले करेंगे कवर।
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी 14 जनवरी से एक बार फिर देश के एक कौने से दूसरे कौने तक पैदल यात्रा पर निकलने जा रहे हैं। इस बार यात्रा का नाम 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' रखा गया है। मणिपुर से शुरु होने वाली इस यात्रा का समापन 5 राज्यों का सफर करने के बाद महाराष्ट्र में होगा। इस बीच राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश के अंतर्गत आने वाले दो संभागों के 9 जिलों से भी होकर गुजरेगी।
कांग्रेस की और से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रोडमेप जारी किया जा चुका है। वैसे तो ये यात्रा देशभर में कुल 67 दिनों के भीतर 6,700 किलो मीटर का सफर तय करते हुए देश के 110 जिलों को कवर करेगी। इसी दौरान ये यात्रा मध्य प्रदेश के मालवा और ग्वालियर चंबल संभाग से भी गुजरेगी। राजस्थान के धोलपुर से मध्य प्रदेश के जिले मुरैना में इंटर होने के बाद यात्रा प्रदेश के मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, आगर मालवा, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ से होते हुए राजस्थान के बांसवाड़ा की तरफ निकल जाएगी। ये भी बता दें कि यात्रा मध्यप्रदेश में 7 दिनों के भीतर 698 कि. मी का सफर तय करते हुए 9 जिलों को कवर करेगी।
कांग्रेस अध्यक्ष दिखाएंगे यात्रा को हरी झंडी
राहुल गांधी का आगामी यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मीडिया बातचीत में बताया कि, यात्रा की शुरुआत मणिपुर की राजधानी इंफाल से की जाएगी। यात्रा 14 जनवरी दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यात्रा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस यात्रा के दौरान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर अपने विचार जनता के सामने रखेंगे।
110 जिलों से होकर गुजरेगी यात्रा
ये भी बता दें कि 6,700 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी, जिसमें देशभर की 100 लोकसभा और 337 विधानसभा सीटें आएंगी। यात्रा के जरिए राहुल गांधी 67 दिनों में 6713 कि.मी का सफर तय करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी बस के साथ साथ पैदल सफर करेंगे। इस यात्रा में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों को भी शामिल होने का आमंत्रण दिया जाएगा। मणिपुर कू राजधानी इंफाल से शुरु होने वाली इस यात्रा का समापन 20 मार्च 2024 को महाराष्ट्र के मुंबई में होगा।
यहां देखें मणिपुर से मुंबई तक का सफर
1- मणिपुर में 107 कि.मी की यात्रा के दौरान 4 जिले कवर किए जाएंगे।
2- नागालैंड में यात्रा 257 कि.मी के सफर के दौरान 5 जिले कवर किए जाएंगे।
3- असम में 833 कि.मी के सफर तय करते हुए 17 जिले कवर किए जाएंगे।
4- अरुणाचल प्रदेश में 55 कि.मी का सफर तय करते हुए 1 जिला कवर किया जाएगा।
5- मेघालय में 5 कि.मी का सफर तय करते हुए 1 जिला कवर किया जाएगा।
6- पश्चिम बंगाल में 523 कि.मी का सफर तय करते हुए 7 जिलों को कवर किया जाएगा।
7- बिहार में 425 कि.मी का सफर तय करते हुए यात्रा 7 जिलों को कवर करेगी।
8- झारखंड में 804 कि.मी के सफर तय कते हुए यात्रा 13 जिलों को कवर करेगी।
9- उड़ीसा में 341 कि.मी का सफर तय करते हुए यात्रा 4 जिलों को कवर करेगी।
10- छत्तीसगढ़ में 536 कि.मी का सफर तय करते हुए यात्रा 7 जिलों को कवर करेगी।
11- उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 1,074 कि.मी का सफर करते हुए यात्रा 20 जिलों को कवर करेगी।
12- मध्य प्रदेश में 698 कि.मी का सफर तय करते हुए यात्रा 9 जिलों को कवर करेगी।
13- राजस्थान में 128 कि.मी का सफर तय करते हुए यात्रा 2 जिलों को कवर करेगी।
14- गुजरात में 445 कि.मी का सफर तय करते हुए यात्रा 7 जिलों को कवर करेगी।
15- महाराष्ट्र में 480 कि.मी का सफर तय करते हुए यात्रा 6 जिलों को कवर करेगी।