सरकारी नौकरी की तलाश मं जुटे युवाओं के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( IOCL ) में सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है। आईओसीएल में भर्ती के जरिए अपरेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए अब सिर्फ 24 घंटे से भी कम समय शेष है। ऐसे में जो इच्छुक उम्मीदवार इंडियन ऑयल के संबंधधित पदों पर आवेदन करना चाहता है तो वो शुक्रवार शाम 5 बजे तक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। आपको बता दें कि, इस भर्ती अभियान के जरिए मध्य प्रदेश के 52 पदों के साथ साथ देशभर के कुल 1820 पदों पर भर्ती की जाएगी।