भोपाल

जैमिनी सर्कस देखने उमड़े बच्चे, अफ्रिकन और रशियन कलाकार भी आए

bhojpal mahotsav mela: मेले में रशियन और अफ्रीकन कलाकारों के साथ द ग्रेट जैमिनी सर्कस में हैरतअंगेज करतब दिखाए जा रहे हैं। रफ्तार की दुनिया का बादशाह, बच्चों और बड़ों के लिए अत्याधुनिक रोमांचक झूले लगे हैं।

less than 1 minute read
Nov 16, 2024

bhojpal mahotsav mela: भेल दशहरा मैदान में शुक्रवार से भोजपाल महोत्सव मेले का आगाज हो गया। इस दौरान रंग बिरंगे-गुब्बारे छोड़े गए। संगीतमय सुंदरकांड की स्वरलहरियों से मेला परिसर गूंज उठा। यह मेला 29 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें शहरवासी खरीदारी के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे साथ ही झूले, सर्कस सहित कई मनोरंजक गेम्स और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकेंगे।

मेले का शुभारंभ पर मुख्य अतिथि सांसद आलोक शर्मा, विशिष्ठ अतिथि मंत्री कृष्णा गौर के साथ मेला संयोजक विकास विरानी सहित सैकड़ों की संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सांसद आलोक शर्मा ने फीता काटकर द ग्रेट जैमिनी सर्कस का शुभारंभ किया। मेला अध्यक्ष सुनील यादव (Sunil Yadav) ने बताया कि मेले में बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें

भोजपाल महोत्सव मेला कल से, रशियन-अफ्रीकन कलाकार देंगे प्रस्तुति

मेले में झलकेगी भारतीय संस्कृति

महेंद्र नामदेव और अखिलेश नागर ने बताया कि मेला में रोजाना विभिन्न प्रदेशों के लोक कलाकारों द्वारा नृत्य- गान के साथ ही सूफी नाइट, भोजपुरी सांग्स, बॉलीबुड कलाकार सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। यहां भारतीय संस्कृति की झलक आंगतुकों को देखने को मिल रही है।

बच्चों को लुभाएगा मोगली

मेले में रशियन और अफ्रीकन कलाकारों के साथ द ग्रेट जैमिनी सर्कस में हैरतअंगेज करतब दिखाए जा रहे हैं। रफ्तार की दुनिया का बादशाह, बच्चों और बड़ों के लिए अत्याधुनिक रोमांचक झूले लगे हैं। जंगल बुक में बच्चे मोगली के साथ जंगल की सैर कर रहे हैं। जंगल और गुफाओं में मोगली के साथ उसके सभी पात्र भी हैं। मेले में इसकी चलचित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। सभी कैरेक्टर का 3-डी प्रिंट तैयार किया गया है।

Published on:
16 Nov 2024 12:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर