अचानक चौकी में घुस आया मगरमच्छ, देखकर भागे पुलिसकर्मी

वन विहार की टीम बंदर को पकडऩे वाला जाल लेकर पहुंची थी। लेकिन, मगरमच्छ का आकार बड़ा था।
2 min read
• •
Updated: 12 Sep 2016, 11:04 AM IST
crocodile
crocodile
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भदभदा स्थित पुलिस चौकी में रविवार रात करीब 11 बजे को हड़कंप मच गया। दरअसल यहां पुलिसकर्मी चौकी में आराम फरमा रहे थे। अचानक उनकी नजर चौकी की सीढिय़ों पर बैठे 12 फीट लंबे मगरमच्छ पर पड़ी। ये देखकर पुलिसकर्मियों की सांसें फूल गईं। उन्होंने आनन-फानन में वन विहार की टीम को फोन किया और फिर जब टीम पहुंची तो फिर ऐसे पकड़ में आया मगरमच्छ...


crocodile



बंदर पकडऩे का जाल ले गई थी टीम
सूचना पाकर वन अमले की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उनके पास साजो-सामान नहीं था। बताया गया कि टीम बंदर को पकडऩे वाला जाल लेकर पहुंची थी। लेकिन, मगरमच्छ का आकार बड़ा था। ऐसे में टीम ने हाथ खड़े कर दिए। टीम प्रभारी पन्नालाल ने वन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर पीके घई को कई बार फोन लगाया, लेकिन, उन्होंनेे कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया। इस कारण टीम लगभग करीब दो घंटे तक मगरमच्छ को ताके डैम पर बैठी रही। देर रात मगरमच्छ नहीं पकड़ा जा सका।




करीब दो क्विंटल वजली था
रातीबड़ थाना प्रभारी कंचन राजपूत ने बताया कि चौकी में तैनात श्यामराज सिंह ने भदभदा डैम के गेट के पास सीढिय़ों के नीचे बैठे मगरमच्छ पर नजर पड़ी। मगरमच्छ डैम से ही बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। उसकी लंबाई करीब 12 फीट है। वन विभाग के अधिकारी पन्ना लाल ने बताया कि मगरमच्छ का वजन करीब दो क्विटंल होगा। उसे वन विहार के बाड़े में भेजा जाएगा। राजधानी में यह पहला मौका नहीं है जब मगरमच्छ जलाशयों से सड़क व रिहायशी इलाके में देखे गए हैं।
Published on: