भोपाल

भोपाल में कर्मचारियों, अधिकारियों का कटेगा वेतन, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने दिया आदेश

Bhopal Collector Kaushalendra Vikram Singh मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कर्मचारियों, अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। भोपाल जिले के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कड़ी कार्रवाई की है।

less than 1 minute read
Nov 11, 2024
Bhopal Collector Kaushalendra Vikram Singh

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कर्मचारियों, अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। भोपाल जिले के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने लापरवाह अधिकारियों, कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है। लापरवाही बरतनेवाले कर्मचारियों, अधिकारियों का वेतन तक काटा जा रहा है। कलेक्टर ने लोकसेवा प्रबंधक का 15 दिनों का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह खासतौर पर सीएम हेल्पलाइन में पेंडिग शिकायतों से नाराज हैं। उन्होंने लोकसेवा प्रबंधक प्रसून सोनी का वेतन काटने का आदेश दिया है। अन्य अधिकारियों को भी जोरदार फटकार लगाते हुए सख्त कार्रवाई के लिए चेताया।

सोमवार को कलेक्टोरेट में हुई बैठक में लापरवाह अधिका​रियों की जमकर क्लास ली गई। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सीएम हेल्पलाइन में पेंडिंग शिकायतों पर नाराजगी जताई।उन्होंने भोपाल के लोकसेवा प्रबंधक प्रसून सोनी का वेतन काटने के निर्देश दिए। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने लोकसेवा प्रबंधक प्रसून सोनी का 15 दिनों का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ रितुराजसिंह ने भी लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की बात कही। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी पेंडिंग केसों की बढ़ती शिकायतों का हवाला देते हुए सतर्क रहने को कहा।

Published on:
11 Nov 2024 06:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर