भोपाल

200 करोड़ की सौगात, एमपी के इस जिले में बनेगा इंजीनियरों की ट्रेनिंग का बड़ा केंद्र

MP News: मोहन सरकार के बजट में राजधानी के विकास को रफ्तार दी गई है। बजट में शहरी विकास के लिए 21,000 करोड़ का प्रावधान एक बड़ा अवसर है...

2 min read
Feb 19, 2026
training center for engineers (Photo Source- freepik)

MP News: बजट में भोपाल को इटीआइआर यानी अभियंता प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान की सौगात दी गई है। इसके लिए बजट में 200 करोड़ रुपए की बड़ी राशि रखी है। आगामी समय में भोपाल इंजीनियरों की ट्रेनिंग का बड़ा केंद्र बनेगा। मध्य प्रदेश के साथ देशभर के इंजीनियर ट्रेनिंग और रिसर्च के लिए यहां पहुंचेंगे। इस बार जिले की ग्रामीण सड़कों पर खर्च ज्यादा किया जाएगा। 267.01 करोड़ रुपए सड़कों के लिए रखे हैं, इनमें से 164.38 करोड़ रुपए ग्रामीण सड़कों के लिए है।

ये भी पढ़ें

PhD सिस्टम में बड़ी चूक ! UGC निर्देशों के बावजूद 100% थीसिस अपलोड नहीं

ये भी फायदे मिलेंगे

महिला सशक्तिकरण:

शहर के 85 वार्ड में महिलाओं और युवतियों के रोजगार ट्रेनिंग देने के लिए सेंटर खोले जाएंगे। इसके लिए 15 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

छात्रों का प्रोत्साहन: विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए नगर निगम ने अपनी पुरानी योजना पर बजट आवंटित किया है। कक्षा 10वीं और 12वीं में मेरिट प्राप्त करने पर 10 हजार रुपए प्रति छात्र-छात्रा प्रोत्साहन राशि का प्रावधान किया गया है।

हेरिटेज प्रवेश द्वार निर्माण: सीएम की घोषणा को पूरा करने के लिए शहर के प्रमुख मार्गों पर हेरिटेज स्वागत प्रवेश 'द्वार' बनेंगे, जिसके निर्माण के लिए 30 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

सौर ऊर्जा प्लांट: बिजली का बिल कम करने के लिए वैकल्पिक ऊर्जा पर फोकस किया जाएगा। निगम क्षेत्र के सभी फिल्टर प्लांटों में 'सौर उर्जा प्लांट' स्थापित करने के लिए 1.5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

ये योजनाएं देंगी राहत

  • शहरी स्वच्छ भारत मिशन 2.0- यूज्ड वॉटर मैनेजमेंट के अन्तर्गत रुपये 250 करोड़ का प्रावधान किया गया है। भोपाल को लगभग 25 प्रतिशत राशि का आवंटन किया जाएगा।
  • प्रदेश में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए शहरी यातायात में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। राज्य शासन के विभागों में भी ई-वाहनों के उपयोग को प्राथमिकता दी जा रही है।
  • बजट में भोपाल के विश्वविद्यालयों में प्लेसमेंट सेल के लिए अतिरिक्त बजट आवंटित किया गया है। वर्ष 2025 में अब तक आयोजित 608 रोजगार मेलों तथा युवा संगम कार्यक्रम के माध्यम से 85 हजार युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किए गए हैं।
  • बागसेवनिया, 11 नंबर मार्केट, कोकता की साइट पूरी करने के बाद नगर निगम हाउसिंग फॉर ऑल के नए प्रोजेक्ट लाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 6 हजार 850 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

जनगणना में नागरिकों से पूछे जाएंगे ये 33 सवाल, 10 लाख घरों की होगी मैपिंग

Published on:
19 Feb 2026 03:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर