भोपाल

भोपाल संक्रांति पर राजस्थान, गुजरात व पंजाब की पतंगें आएंगी नजर

भोपाल,संतनगर. मकर संक्रांति पर संतनगर के आसमान पर गुजरात, राजस्थान और पंजाब के पेटर्न पर बनी पतंगें नजर आएंगी। पर्व पर उपहार देने के 'तिल से बने कोटरे थाली' खास है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jan 2024, 8:23 PM IST
भोपाल संक्रांति पर राजस्थान, गुजरात व पंजाब की पतंगें आएंगी नजर
भोपाल संक्रांति पर राजस्थान, गुजरात व पंजाब की पतंगें आएंगी नजर

संक्रांति उत्सव मनाने के लिए उपनगर में खास तैयारी है। पतंग और तिल की मिठाई व गजक दुकानों पर नजर आने लगे हैं। पतंग बेचने वालों ने संक्रांति पर राजस्थान, गुजरात और पंजाब के आसमान पर उडऩे वाली पतंगों को स्टॉक तैयार किया है। कागज और पन्नी की छोटी और बड़ी पतंगें बाजार में हैं। तीन दशक से अधिक समय से पतंगों का कारोबार करने वाले गोप हेमथानी का कहना है, एक दौर था जब पतंगें स्थानीय स्तर पर तैयार की जाती थी, अब जो पतंगें बनाई जा रही हैं, उनमें गुजरात, राजस्थान और पंजाब के पैटर्न है। सभी तरह की पतंगे बाजार में हैं। तीन से लेकर 100 रूपये तक की सामान्य पतंगे हैं। महंगी से महंगी पतंगें भी हमारे पास हैं।
-तिल के बने कटोरे, थाली के गिफ्ट पैक बाजार में
मकर संक्रांति पर तिल के लड्डू, तिल की चिक्की, काजू चिक्की, तिल रेबड़ी, पीनट चिक्की, कोकोनेट तिल, व स्पेशल गजक बाजार में आ गई हैं। तिल से बने कोटरा वाली गिफ्ट पैक भी उपलब्ध है। मिठाई विक्रेता राजू चंचल ने बताया कि तिल की मिठाई में तिल की बर्फी स्पेशल रूप से बनाई गई है, जिसमें गुलकंद, चाकलेट व गुड़ मिला गया है।
-बहन, बेटियों को उपहार की परम्परा
संक्रांति पर बहन, बेटियों का बाबुल के घर से उपहार में मिठाई दिए जाने की परंपरा है। इसके लिए दुकानदारों ने खास पैकिंग तैयार की है। 340 से लेकर 1000 तक मिठाई बाजार में है।

Published on: