Bhopal Love Jihad: निजी कॉलेज की छात्राओं से दुष्कर्म में बागसेवनिया पुलिस ने 5वीं एफआइआर दर्ज की। पुलिस को मुख्य आरोपी फरहान के मोबाइल में एक वीडियो मिला। इसमें फरहान अली के साथ युवती को प्रताड़ित करता दिखा। युवती गिड़गिड़ाते हुए छोड़ने की गुहार लगा रही है, लेकिन दोनों शोषण करते रहे।
Bhopal Love Jihad: निजी कॉलेज की छात्राओं से दुष्कर्म में बागसेवनिया पुलिस ने 5वीं एफआइआर दर्ज की। पुलिस को मुख्य आरोपी फरहान के मोबाइल में एक वीडियो मिला। इसमें फरहान अली के साथ युवती को प्रताड़ित करता दिखा। युवती गिड़गिड़ाते हुए छोड़ने की गुहार लगा रही है, लेकिन दोनों शोषण करते रहे। वे युवती को पीट रहे हैं। पुलिस गैंगरेप की आशंका पर भी जांच कर रही है। दोनों ने पीड़िता को 2024 में शिकार बनाया था।
वीडियो के बाद पुलिस ने पीड़िता को ढूंढ़ा। काउंसलिंग की, एफआइआर के लिए मनाया। जीरो पर केस दर्ज कर बजरिया थाने को ट्रांसफर किया जाएगा। वहीं, दरिंदगी करने वाले आरोपियों के हौसले पुलिस रिमांड में भी बरकरार है। बड़ी ही बेशर्मी से आरोपियों ने कहा, जो किया, उसका पछतावा नहीं है। मुख्य आरोपी फरहान ने यहां तक कह दिया कहा कि यदि यह पता होता कि एफआइआर दर्ज होगी तो सबके वीडियो वायरल कर देता। उधर, पहली एफआइआर(Bhopal Love Jihad) की पीड़िता फरहान के शोषण से तंग होकर इंदौर चली गई थी। लेकिन फरहान इंदौर भी पहुंच गया। वहां चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। अब इसकी जांच के लिए भोपाल पुलिस इंदौर पहुंची। घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए।
● पुलिस को आरोपियों(Bhopal Love Jihad) के मोबाइल से कई वीडियो मिले। 7 वीडियो ऐसे हैं, जिसमें फरहान शोषण करता नजर आया है।
● फरारी के दौरान अली व साहिल ने मोबाइल से कई वीडियो डिलीट किए थे। पुलिस अन्य आरोपियों के मोबाइल से भी डेटा रिकवर करा रही है।
● आरोपी अली को लेकर अशोका गार्डन पुलिस वहां-वहां ले गई, जहां पीड़िताओं का शोषण किया। उस बाइक को भी जब्त किया, जिस पर वह पीड़िता को ले गया था।