भोपाल

खाकी का खौफ खत्म!, गैंगरेप के बाद एक्शन में आई पुलिस को मनचलों ने 4 जगह दिखाया ठेंगा

राजधानी में असुरक्षित आधी आबादी,गैंगरेप के बाद पुलिस के एक्शन मोड में होने के बाद भी 24 घंटे में शिक्षिका समेत चार महिलाओं को छेड़ा।

2 min read
Nov 05, 2017

भोपाल। गैंगरेप के बाद सरकार समेत पुलिस अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तमाम समीक्षा की, लेकिन राजधानी के अपराधियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। महिलाएं गैंगरेप की घटना के बाद भी सुरक्षित नहीं है। पिछले २४ घंटे के अंदर महिला शिक्षिका समेत चार महिलाएं छेड़छाड़ का शिकार बनीं। वहीं अयोध्या नगर इलाके में वृद्धा के गले से बाइक सवार सोने की चेन छीनकर फरार हो गया।पुलिस सुरक्षा का सिर्फ दावा ही करती रही।

घटना 1: नशे में धुत युवक ने पकड़ा हाथ :
हबीबगंज इलाके के पीसी नगर मल्टी निवासी 32 साल वर्षीय महिला बंगले पर काम करती है। शुक्रवार शाम करीब सवा 8 बजे वह बंगले पर काम कर लौट रही थी, तभी रास्ते में उसे अनिल नाम का एक युवक मिल गया। आरोपी अनिल शराब के नशे में था। वह महिला को कहने लगा कि मेरे साथ बाइक पर चलो।

ये भी पढ़ें

इस वायरस के कारण हो रही मौतें, डाक्टरों के लिए जारी हुई चेतावनी

महिला ने अनिल का विरोध किया तो वह जबरन उसे बाइक पर बिठाने का प्रयास करने लगा। महिला का कहना कि अनिल लंबे समय से उस पर बुरी निगाह रखा हुआ था। महिला ने आरोप लगाया कि अनिल हमेशा मेरे साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास करता है। अब शिकायत के बाद इस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। गौरतलब है कि राजधानी में इन दिन छोड़छाड़ और अपहरण की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा का खोखला दावा कर मामले को रफा-दफा कर देती है।

घटना 2: घर लौट रही युवती को बाइक सवार ने छेड़ा :
कोलार इलाके के बंजारी मोहल्ले में रहने वाली 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा शुक्रवार शाम सामान लेकर लौट रही थी, तभी एचबी पेट्रोल पंप के सामने बाइक लेकर खड़े मनचले ने उसे रोक लिया। मनचला बाइक लेकर उसके पास पहुंचा और अश्लील हरकत करना शुरू कर की। शोर मचाने पर वह भाग निकला।

घटना 3: शिक्षका का पीछा कर दो मनचलों ने छेड़ा :
लहारपुर बागसेवनिया निवासी 25 वर्षीय शिक्षिका रेखा (परिवर्तित नाम) के साथ शुक्रवार रात करीब 8 बजे बाइक पर सवार दो मनचलों ने अश्लील फब्तियां कसी और निकल गए। इसके बाद शिक्षिका जब एमरॉल्ड पार्क सिटी के पास पहुंची तो बदमाश दोबरा लौटकर आए और हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें की।

घटना 4: पैसों का लालच देकर बनाने चाहे संबंध :
सूखीसेवनिया इलाके में आंगन में बर्तन धो रही विवाहिता से मोहल्ले में रहने वाले मनचले ने छेड़छाड़ की। बदमाश ने रुपए का लालच देकर शारीरिक संबंध बनाने तक कह दिया। पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय विवाहिता उद्यमपुरी गौशाला सड़क पर रहती है। गांव में रहने वाले कृष्ण पाल उर्फ किस्सु यादव छेड़छाड़ की।

घटना 5: वृद्धा से बाइक सवारों ने चेन झपटी :
मिनाल गेट नंबर-1 के बाहर दूध लेकर घर लौट रही वृद्धा ज्ञानवति गुप्ता के गले से पैदल आया लुटेरा सोने की चेन छीन कर फरार हो गया। चेन झपटने के बाद करीब बीस मीटर की दूरी पर खड़े एक अन्य बदमाश के साथ लुटेरा फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।

ये भी पढ़ें

Bhopal gang rape case: जानिये महिलाओं के साहस से कैसे पकड़ा गया आरोपी गोलू?
Published on:
05 Nov 2017 02:32 pm
Also Read
View All