भोपाल

राजधानी को मिलेगा नया थाना, कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद पहला पुलिस स्टेशन

MP News: लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर है। वर्षों से लंबित नए थाने की मांग अब पूरी होने जा रही है।राजधानी में प्रस्तावित थाना खुलने से अपराध नियंत्रण और पुलिस की त्वरित कार्रवाई मजबूत होगी।
2 min read
Feb 10, 2026
bhopal to get New Police Station first since the implementation of the commissionerate system mp news
bhopal to get New Police Station (फोटो- Patrika.com)

MP News: राजधानी के कोलार रोड क्षेत्र की दो लाख से अधिक आबादी के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से जिस नए थाने की मांग की जा रही थी, वह अब कजलीखेड़ा में अस्तित्व में आने जा रहा है। यह करीब 45 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को कवर करेगा। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में है और ने संभावना है कि महाशिवरात्रि तक कजलीखेड़ा थाना जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इससे कोलार रोड ब्ध और आसपास के क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा। वर्तमान में कोलार से थाना करीब 80 वर्ग किलोमीटर में बर फैला है और करीब पांच लाख की स आबादी को कवर करता है।

तीन जिलों की सीमाओं से जुड़ा

करीब सात साल पहले स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने क्षेत्रफल के हिसाब से बड़े थानों में से एक कोलार थाने को पृथक कर नया थाना बनाने की मांग उठाई थी। कजलीखेड़ा थाना बनने से सुविधा बढ़ेगी, क्योंकि यह क्षेत्र तीन जिलों (भोपाल, रायसेन, सीहोर) की सीमा से जुड़ा हुआ है। सीमावर्ती इलाके होने के कारण यहां अपराध नियंत्रण पुलिस के लिए हमेशा चुनौती रहा है। नए थाने के गठन से क्राइम कंट्रोल, त्वरित कार्रवाई और बेहतर निगरानी संभव हो सकेगी। लोगों को अब छोटी-बड़ी शिकायतों के लिए दूर स्थित थाने नहीं जाना होगा। यहां बीते पांच सालों में आपराधिक प्रवृत्तियों के रहवासियों के कारण क्राइम भी बढ़ा है।

सोमवार से शुरू हुई पुलिस चौकी

पुलिस प्रशासन ने एक और अहम कदम उठाते हुए सोमवार से कजलीखेड़ा पुलिस सहायता केंद्र से पुलिस चौकी का संचालन शुरू कर दिया है। चौकी शुरू होने से गश्त व्यवस्था मजबूत होगी और आपात स्थिति में पुलिस की पहुंच पहले से कहीं ज्यादा तेज हो सकेगी। साथ ही, महिलाओं, बुजुर्गों और व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा मिलेगा। गत दिवस इस संबंध में नवनियुक्त भोपाल पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने यहां पर निरीक्षण कर निर्देश जारी किए थे।

नई कॉलोनियों में बढ़ी आबादी

कजलीखेड़ा थाना कोलार रोड के तेजी से बढ़ते रिहायशी इलाकों, नई कॉलोनियों और व्यावसायिक क्षेत्रों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। यहां स्टाफ की तैनाती, संसाधन और बुनियादी सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने नए थाने को लेकर संतोष जताया है। उनका मानना है कि थाना शुरू होने से अपराधों पर अंकुश लगेगा और क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत होगा।

यह क्षेत्र होगा इसमें शामिल

गेहूंखेड़ा, प्रियंका नगर, सेमरी कला, अमरावत कला, बंदौरी. सुरैया नगर, खंडाबड, शोभापुर, सुहागपुर, गोल, बैरागढ़ चीचली, देहरी कला, इनायतपुर, बोरदा, महाबड़िया, कजलीखेड़ा, आइबीडी हॉलमार्क सिटी, राय पिंक सिटी, गौरव नगर, पीलीतलाई, बोदाखों, धौलीउमर, दौलतपुर, गौंडीपुरा, पिपलिया केशों, मीनाखेड़ी सहित अन्य क्षेत्र शामिल किए जा रहे हैं। (MP News)

Updated on:
10 Feb 2026 04:01 am
Published on:
10 Feb 2026 04:01 am