भोपाल

ट्रेन हादसा : ट्रेक शुरू होते ही रेंगती रहीं ट्रेनें, अब देरी ने यात्रियों की की बुरी हालत

सुधार कार्य के बाद हादसे के कुछ घंटों बाद ही रूट फिर से शुरू हो गया। लेकिन अप-डाउन ट्रेक खुलने के बाद ट्रेनें रेंगतीं नजर आईं...
2 min read
• •
Updated: 1 Nov 2017, 12:52 PM IST
Bhopal to Mumbai Train, Indian Railway, Indian Railway Train, Indian Railway Train Route
Bhopal to Mumbai Train, Indian Railway, Indian Railway Train, Indian Railway Train Route

भोपाल। बुधवार तड़के 4 बजे भोपाल-बॉम्बे लाइन पर भिरंगी स्टेशन पर मालगाड़ी बेपटरी होने से इटारसी-भुसावल ट्रेन रूट पूरी तरह से बाधित हो गया था। हादसे के बाद अप और डाउन दोनों ही ट्रैक की ट्रेनों को रोक दिया गया था। जिससे इस रूट पर आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हादसे के कारण करीब 20-22 ट्रेनों का रूट प्रभावित होने से सैकड़ों यात्रियों के माथे पर बल नजर आने लगे। वे जंगलों में भूखे-प्यासे परेशान होकर रूट फिर से शुरू होने का इंतजार कर रहे थे।

आपको बता दें कि भोपाल रेल मंडल द्वारा सुधारकार्य शुरू करवा दिया गया। जिससे हादसे के कुछ घंटों बाद ही रूट फिर से शरू हो गया। लेकिन अप-डाउन ट्रेक खुलने के बाद ट्रेनें रेंगती नजर आईं।

रोक दिया था अप-डाउन ट्रेक

मुंबई दिल्ली रेलवे रूट इटारसी खंडवा के बीच हरदा के पास मालगाड़ी का एक डिब्बा बेपटरी हो गया। जिसके कारण इटारसी भुसावल ट्रेन रूट पूरी तरह प्रभावित हो गया है। आपको बता दें ये हादसा तकड़े 4 बजे के आसपास हुआ। हादसे के बाद से अप और डाउन ट्रेक की ट्रनों को रोक दिया गया था ।

यहां हुआ हादसा

बुधवार सुबह 4 बजे इटारसी और खंडवा के बीच हरदसा स्टेशन से कुछ ही दूरी पर भिरंगी में एक कोयले से भरी मालगाड़ी पटरी से उतर गई। जिसके कारण अप ट्रेक की ट्रेनों को तत्काल रोका गया।

दो महीन पहले भी ये ट्रेन हुई थी बेपटरी

हादसे के सूचना मिलने पर भोपाल रेल मंडल से रेलवे अफसर-कर्मियों का दल रवाना हुआ। फिलहाल घटना क्षेत्र में युद्ध स्तर पर कार्य जारी है। आपको बता दें इसी रूट पर दो महीने पहले सुरगांव बंजारी में भी मालगाड़ी बेपटरी हुई थी। जिसके बाद भी रेलवे सतर्क नहीं हुआ।

भोपाल मंंडल कर्मियों ने किया सुधार

हादसे की सूचना मिलते ही भोपाल रेल मंडल के आला अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। जिसके बाद क्रेन के माध्यम से सुधार कार्य शुरू हुआ। मालगाड़ी की बोगी में कोयला भरा हुआ है। जिसे खाली कराने के बाद डिब्बे को क्रेन से उठाकर शिफ्ट किया गया। तो पटरियां भी टूट चुकी थीं। जिन्हें सुधार दिया गया।

जंगलों में फंसी ट्रेन, परेशान हुआ पैसेंजर

हादसे के कारण अप-डाउन ट्रेक बंद होने से इटारसी-खंडवा-बुरहानपुर और भुसावल के बीच दो दर्जन से ज्यादा ट्रेन स्टेशन और जंगलों में खड़ी रहीं। ऐसे में यात्री ट्रेनों में परेशान होते रहे।

ये ट्रेनें खड़ी रहीं स्टेशनों पर

हादसे के बाद भुसावल से पंजाब मेल, पटना-पुणे सुपरफास्ट, नागपुर भुसावल सुपरफास्ट, झेलम एक्सप्रेक, जनता एक्सप्रेस, पठानकोट एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस,कोलकाता मेल,आदि अटके हुए हैं। वहीं तरह इटारसी और हरदा के बीच सचखंड एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस, छपरा एक्सप्रेस, कर्नाटक सुपरफास्ट, सूरत-छपरा एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस, पठानकोट एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस कामायनी एक्सप्रेस सहित दर्जनभर ट्रेनों को खड़ा किया गया है।

Updated on:
1 Nov 2017, 12:52 PM IST
Published on: