Bhopal Train Cancelled: अगर अप्रैल में आपको भी करना है ट्रेन से सफर, तो पहले यहां देखें लिस्ट, कैंसिल हुई हैं भोपाल से गुजरने वाली कई ट्रेने, लिस्ट में कहीं आपकी ट्रेन तो नहीं
Bhopal Train Cancelled: रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट वर्क के कारण भोपाल से चलने और गुजरने वाली आठ प्रमुख ट्रेनों को निरस्त किया गया है। नागपुर मंडल में गोंदिया स्टेशन पर ट्रैक सुधार और जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों के अचानक रद्द रहने से करीब 15 हजार से अधिक यात्रियों के प्रभावित होने का अनुमान है।
एक साथ इतनी ट्रेनें रद्द होने के बाद रेलवे ने सभी यात्रियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन रिफंड करने के आदेश जारी किए हैं। ऐसे में रेलवे जहां आपके खाते में आपकी राशि भेजेगा, वहीं आप टिकट विंडो पर जाकर भी अपनी कैंसिल ट्रेन का रिफंड ले सकते हैं।
-18237 कोरबा- अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस कोरबा से 25 अप्रेल तक कैंसिल रहेगी।
- 18238 अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस: अमृतसर से 27 अप्रेल तक कैंसिल रहेगी।
- 12410 हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस: 9, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रेल को कैंसिल रहेगी।
- 12409 रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस: 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 अप्रेल को कैंसिल रहेगी।
- 12807 विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन समता एक्सप्रेस: 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 और 23 अप्रेल को कैंसिल रहेगी।
- 12808 हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम समता एक्सप्रेस: 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 और 25 अप्रैल को कैंसिल रहेगी।
- 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस: भोपाल से 3, 4, 5, 8, 12, 13 और 14 मई को कैंसिल रहेगी।
- 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस: जोधपुर से 2, 3, 4, 7, 11, 12 और 13 मई को कैंसिल रहेगी।
एक साथ 8 ट्रेनें कैंसिल होने के बाद भारतीय रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले ही अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर चेक कर लें, ताकि उन्हें स्टेशन पर आने के बाद किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। हालांकि रेल यात्रियों को उनके मोबाइल्स पर ट्रेन कैंसिलेशन का मैसेज भी दिया जाता है। लेकिन फिर भी आप भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrail.gov.in या NTES ऐप पर अपनी ट्रेन का नंबर और तारीख फीड करके अपनी ट्रेन का पूरा स्टेटस चेक कर सकते हैं। अचानक हुए इस बदलाव से स्टेशनों पर भीड़ बढ़ने की संभावना है।