भोपाल

भाजपा को बड़ा झटका : पूर्व मंत्री ने थामा AAP का दामन, बोले- जिस दल से लड़ा, उसी की सरकार बनी

पूर्व मंत्री अखंड प्रताप ने भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। बोले- केजरीवाल भावी पीएम।

2 min read
भाजपा को बड़ा झटका : पूर्व मंत्री ने थामा AAP का दामन, बोले- जिस दल से लड़ा, उसी की सरकार बनी

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 से पहले भारतीय जनता पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। इस बार भाजपा के पूर्व मंत्री अखंड प्रताप सिंह ने पार्टी का दामन छोड़ते हुए अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में का दामन थाम लिया है। आपको बता दें कि, मंगलवार को राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उन्हें आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई है।

आम आदमी पार्टी की सदस्यता गृहण करने के बाद अखंड प्रताप ने कहा कि, 'मैंने कभी भी सत्ताधारी दल से चुनाव नहीं लड़ा। जिस दल से चुनाव लड़ा उसी की सरकार बनी है। अखंड ने दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को सत्य और ईमान की मूर्ति बताया है। साथ ही, उन्होंने ये भी कहा कि, 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। आपको बता दें कि, भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी में आए अखंड प्रताप सिंह इससे पहले भी कई राजनीतिक दलों में रह चुके हैं।


चुनावी साल में पहले भी ललगा भाजपा को झटका

आपको बता दें कि, इससे पहले मंगलवार को ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ माने जाने ग्वालियर चंबल में भी भाजपा को झटका लगा है। शिवपुरी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेता बैजनाथ यादव ने भी आज भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। वहीं, इससे पहले प्रदेश के दिग्गज नेताओं में पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने भी भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली थी। साथ ही और भी कई सीनियर नेता बगावती तेवर दिखाते हुए पार्टी के खिलाफ बोल चुके हैं।

Published on:
13 Jun 2023 09:37 pm
Also Read
View All