
Bittu Tabahi reply to Dhruv Rathee: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा से बहने वाली अजनार नदी पर सफाई अभियान चलाने के बाद बिट्टू तबाही उर्फ सुरेंद्र सिंह चौधरी सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुके है। सीएम मोहन यादव ने भी बिट्टू तबाही से मुलाकात की। इस मुलाकात की रील सीएम के इंस्टाग्राम आईडी पर भी अपलोड की गई जिसे मिलियंस में व्यूज और लाइक्स मिल रहे हैं। अब इसी रील के कमेंट सेक्शन में बिट्टू तबाही और यूट्यूबर ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) के बीच बहस छिड़ गई। ध्रुव के कमेंट का बिट्टू ने करारा रिप्लाई दिया। बिट्टू के रिप्लाई को खुद सीएम ने भी लाइक किया।
दरअसल, डॉ. मोहन यादव के इंस्टाग्राम पेज से उनके और बिट्टू तबाही के बीच मुलकात का वीडियो शेयर किया गया था। कुछ देर बाद यूट्यूबर ध्रुव राठी ने कमेंट किया, जो अपने एजुकेशनल और सरकार की आलोचना करने वाले वीडियो बनाने के लिए जाने जाते है। ध्रुव राठी ने लिखा- "सारा काम एक लड़के ने किया और जब वायरल हुआ तो उसे बुला लिया फोटोशूट के लिए। ध्रुव ने आगे लिखा कि 'लड़के से क्या बुलावा रहे हो? सरकार तो कर ही रही है। क्या कर रही है सरकार? कुछ नहीं, सिर्फ पीआर कर रही।"
ध्रुव के कमेंट का कुछ देर बार बिट्टू तबाही ने रिप्लाई दिया। बिट्टू ने लिखा कि "ध्रुव भैया क्रेडिट लेने की बात नहीं है। सरकार ने पहले भी मेरे काम को सराहा है। बिट्टू ने कहा कि बात यहां सिविक सेंस की है, मैं बस यही चाहता हूं कि लोग भी अपनी जिम्मेदारी समझें, और मेरी तरह स्वच्छता के लिए आगे आएं।" बिट्टू के इस रिप्लाई के बाद रील पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। बिट्टू के इस रिप्लाई को सीएम मोहन यादव ने भी लाइक किया।
अजनार नदी में उतरकर कचरा निकालने वाले ब्यावरा के बिट्टू तबाही उर्फ सुरेंद्र सिंह चौधरी को नीदरलैंड्स की प्रसिद्ध पर्यावरण संस्था द ओशन क्लीनअप (The Ocean Cleanup) से नौकरी का ऑफर मिला है। समुद्रों और जलस्रोतों से प्लास्टिक प्रदूषण हटाने वाली इस वैश्विक संस्था के संस्थापक एवं सीईओ बॉयन स्लैट (Boyan Slat) ने सोशल मीडिया पर बिट्टू के समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें साथ काम करने का न्योता दिया।
इसके अलावा इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने भी बिट्टू तबाही की फोटो शेयर कर उनकी तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने बिट्टू की नदी की सफाई करने वाली फोटो को शेयर लिखा- WELL DONE, Bhai!