भोपाल

4 जिलों के भाजपा जिलाध्यक्ष को हटाया, पार्टी में मची खलबली

हर जिले में नए जिला अध्यक्षों को लेकर भी चर्चा चल पड़ी है।

less than 1 minute read
Nov 19, 2022
4 जिलों के भाजपा जिलाध्यक्ष को हटाया, पार्टी में मची खलबली

भोपाल. भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश के चार जिलों से जिलाध्यक्षों को हटा दिया है, जैसे ही पार्टी का फैसला सामने आया, वैसे ही खलबली मच गई, चौक चौराहों पर भी भाजपा जिलाध्यक्षों के हटने की चर्चा चलने लगी, ऐसे में हर जिले में नए जिला अध्यक्षों को लेकर भी चर्चा चल पड़ी है।

नए जिलाध्यक्ष होंगे नियुक्त
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में खराब परफॉर्मेंस के कारण भारतीय जनता पार्टी ने चार जिलों से भाजपा के जिलाध्यक्षों को हटा दिया है, ये जिले झाबुआ, आलीराजपुर, सिंगरौली और शाजापुर हैं। अब भाजपा यहां पर नए जिलाध्यक्ष नियुक्त करेगी, जिसको लेकर संगठन स्तर पर प्रक्रिया शुरू हो गई है, संभवता जल्द ही इन चारों जिलों में नए जिला अध्यक्ष नियुक्त कर दिए जाएंगे।

ये हैं चार जिलों के जिलाध्यक्ष
भाजपा ने मिशन 2023 के तहत शुक्रवार को चार जिलाध्यक्ष बदल दिए। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने खराब परफॉर्मेंस के कारण चारों जिलाध्यक्षों को बदला है। इससे पूर्व भी 6 जिलों के अध्यक्षों को हटाया गया था। अभी कुछ और जिलाध्यक्ष भी बदले जाने हैं। पार्टी ने लक्ष्मण नायक झाबुआ, वकील सिंह आलीराजपुर, वीरेन्द्र कुमार गोयल सिंगरौली और अंबाराम कराड़ा शाजापुर को हटाकर प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य बनाया है। इसके अलावा भानू भूरिया को झाबुआ, संतोष परवाल को आलीराजपुर, रामसुमिरन गुप्ता को सिंगरौली और अशोक नायक को शाजापुर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

Published on:
19 Nov 2022 11:45 am
Also Read
View All