भोपाल

मंत्री प्रहलाद पटेल के बंगले पहुंचे बीजेपी के संगठन मंत्री चंद्रशेखर, एमपी में बढ़ी हलचल

Minister Prahlad Patel : पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं मंत्री प्रहलाद पटेल, बीजेपी के संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने हाल ही में संभाला कामकाज
2 min read
• •
Oct 04, 2026
bjp leader chandrashekhar visits minister prahlad patel bungalow
मंत्री प्रहलाद पटेल के बंगले पहुंचे संगठन मंत्री चंद्रशेखर- image X @prahladspatel

Minister Prahlad Patel : मध्यप्रदेश बीजेपी के संगठन मंत्री चंद्रशेखर, राज्य के वरिष्ठ नेता व कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल के बंगले पहुंचे। दोनों नेताओं ने आपसी विचार विमर्श किया। पार्टी के संगठन मंत्री चंद्रशेखर की मंत्री प्रहलाद पटेल से इस मुलाकात से प्रदेश के सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई है। इसके अनेक राजनैतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। संगठन मंत्री चंद्रशेखर से मुलाकात के संबंध में मंत्री प्रहलाद पटेल ने सोशल मीडिया में जानकारी दी। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा: भाजपा के संगठन महामंत्री @chshekharbjp आज भोपाल स्थित आवास पर पधारे। इस अपनत्व के लिए हृदय से आभार।

हाल ही में कार्यभार संभाला

मध्यप्रदेश में संगठन महामंत्री का पद लंबे अर्से से खाली था। करीब 8 माह पहले तत्कालीन प्रदेश महामंत्री हितानंद को संघ ने अहम दायित्व देकर वापस बुला लिया था। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पिछले माह पार्टी में अहम नियुक्तियां की जिसके अंतर्गत चंद्रशेखर को मध्यप्रदेश का संगठन महामंत्री बनाया गया था। उन्होंने हाल ही में अपना कार्यभार संभाला है।

काशी में बीजेपी की जीत के लिए तैयार की बुनियाद

चंद्रशेखर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे हैं। वे भाजपा के लिए अनेक राज्यों में अहम पदों पर काम कर चुके हैं। चंद्रशेखर को सफल संगठनकर्ता माना जाता है। यही कारण है कि बीजेपी ने उन्हें उत्तरप्रदेश, आंध्र प्रदेश और राजस्थान जैसे प्रमुख राज्यों में दायित्व दिए। चंद्रशेखर ने भी पार्टी को निराश नहीं किया। उन्होंने खासतौर पर सन 2014 के लोकसभा चुनावों के पहले काशी में बीजेपी की जीत के लिए बुनियाद तैयार की।

मध्यप्रदेश में संगठन की अहम जिम्मेदारी

आलाकमान ने चंद्रशेखर को अब मध्यप्रदेश में संगठन की अहम जिम्मेदारी दी है। उन्होंने पिछले सप्ताह ही पार्टी नेताओं से सामूहिक भेंट की थी। चंद्रशेखर अब बीजेपी के वरिष्ठ नेता व कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल से मिलने पहुंचे हैं। यही वजह है कि बीजेपी व प्रदेश के राजनैतिक हल्कों में इस मुलाकात के अर्थ निकाले जा रहे हैं।

तस्वीर साझा की

मंत्री प्रहलाद पटेल ने सोशल मीडिया में संगठन महामंत्री चंद्रशेखर से मुलाकात की तस्वीर साझा की है। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा:

मध्य प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री माननीय श्री @chshekharbjp जी आज भोपाल स्थित आवास पर पधारे। इस अपनत्व के लिए उनका हृदय से आभार।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक रहे श्री चंद्रशेखर जी ने उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और राजस्थान जैसे प्रमुख राज्यों में अपने सफल संगठनात्मक उत्तरदायित्वों का निर्वहन किया है। उनके इस लंबे और समृद्ध संगठनात्मक अनुभव का निश्चित रूप से मध्य प्रदेश में संगठन के सुदृढ़ीकरण और विस्तार में अभूतपूर्व लाभ मिलेगा।

इस आत्मीय भेंट के अवसर पर उन्हें अपनी पुस्तक '#परिक्रमा ' की प्रति भेंट करते हुए प्रसन्नता हुई।

Updated on:
04 Oct 2026 01:01 pm
Published on:
04 Oct 2026 12:34 pm