भोपाल

मंच से ‘गाली’, अब इस विधायक ने अधिकारी को दी धमकी, बदजुबानी से नहीं संभल रहे भाजपा नेता

BJP Leaders Controversial Statement: हाल ही में एमपी के डिंडौरी जिले की शाहपुरा सीट से भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे का बयान चर्चा में है, जिसके बाद भाजपा विधायकों के साथ ही मंत्रियों की बयानबाजी भी याद आ गईं आखिर कब तक फिसलती रहेगी इनकी जुबान, मंच से कब तक कहते रहेंगे अपशब्द

less than 1 minute read
Feb 09, 2026
BJP Leaders Controversial Statement
BJP Leaders Controversial Statement(photo: patrika)

BJP Leader Controversial Statement: भाजपा विधायकों की बदजुबानी के मामले थम नहीं रहे। ताजा मामला डिंडौरी जिले की शाहपुरा सीट से भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे का सामने आया है। उन्होंने एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान मंच से सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों अक्कार बताते हुए अपशब्द कही इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने किया आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग

दरअसल मामला एमपी के डिंडौरी जनपद की रामगुड़ा ग्राम पंचायत का है। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान किसी अधिकारी पर भड़कते हुए विधायक धुर्वे ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर कहा कि इसे भी टर्मिनेट करो, सालभर से मक्कारी कर रहा है। इसके बाद उन्होंने खुले मंच से अपशब्द कहते हुए और भला-बुरा कहा। धुर्वे 19 अगस्त 2025 को कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। कहा था कि कलेक्टर जनता के नौकर होते हैं। सीएम ने सेवा के लिए भेजा है और वे मुर्गा, बकरा खाएं ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थोड़े दिन बाद कलेक्टर नेहा मारव्या का तबादला कर दिया गया था।

जुबान बेलगाम

करण सिंह वर्मा, राजस्व मंत्रीः सीहोर जिले में कार्यक्रम में लाड़ली बहनों को धमकी दे डाली। कहा कि यहां 800 से ज्यादा लाभार्थी हैं, लेकिन आई कितनी हैं। एक दिन सभी को बुलाकर आगे रिपोर्ट दे देंगे तो नाम कट जाएगा।

कैलाश विजयवर्गीय, नगरीय प्रशासन मंत्रीः ज्यादा दिन नहीं हुए हैं जब इंदौर में एक पत्रकार से अभद्र भाषा में बात करते हुए कहा था कि घंटा तुम्हें पता है। फालतू का सवाल मत पूछो।

विजय शाह, जनजातीय कार्य विभाग मंत्रीः लाड़ली बहनों का नाम काटने की धमकी देने से लेकर महिलाओं पर कई बार आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुके हैं। सेना की महिला अधिकारी को लेकर अभद्र टिप्पणी का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। मंत्री शाह बार-बार माफी का दांव चल रहे हैं।

Updated on:
09 Feb 2026 11:34 am
Published on:
09 Feb 2026 09:21 am