भोपाल

बड़ी खबरः भाजपा के दिग्गज नेता का बड़ा खुलासा, इस सरकार में चल रहा है बड़ा खेल. देखें VIDEO

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता सरताज सिंह एक के बाद एक बयानों से चर्चाओं में आ गए हैं। इस बार उन्होंने बड़ा बयान...।

2 min read
Mar 05, 2018
BJP

भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता सरताज सिंह एक के बाद एक बयानों से चर्चाओं में आ गए हैं। इस बार उन्होंने बड़ा बयान देकर सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उन्होंने कमीशन मांगे जाने का खुलासा किया है।

पिछले साल उम्र दराज मंत्री होने के कारण किनारे कर दिए गए भाजपा के दिग्गज नेता ने सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सरताज सिंह ने मीडिया को चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार है। सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले ही जब वे अस्पताल में भर्ती थे तब अस्पताल का बिल पास करवाने के लिए उनसे कमीशन की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि जब विधायक के साथ ऐसा हो सकता है ति आम लोगों के साथ क्या होता होगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

पूर्व मंत्री सरताज सिंह का वो वीडियो भी सोशल मीडिया पर आ गया है, जिसमें वे अपने अस्पताल के बिल को पास करने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी। उल्लेखनीय है कि इस दिग्गज भाजपा नेता का बयान ऐसे समय में आया है जब भाजपा प्रदेश में पांच माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। जानकारों की माने तो इन सब छोटी-छोटी बातों का असर आने वाले चुनावों में पड़ सकता है। सरताज सिंह के साथ ही बाबूलाल गौर ने भी दो दिन पहले अपनी ही सरकार पर निशाना साधा था।

और क्या कहा सरताज सिंह ने
-पीडब्ल्यूडी मंत्री रह चुके सरताज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व ही कमजोर है, हम जनता का विश्वास खो चुके हैं।
-कुछ कमियां नहीं सुधारी गईं तो आने पांच माह बाद होने वाले चुनाव में भाजपा को पछताने पड़ेगा।
-सरताज सिंह ने कहा कि अफसरशाही के कारण भी जनता परेशान हैं। प्रशासन के अधिकारी हमारी नहीं सुनते। बिजली विभाग हो या राजस्व विभाग सबकी जगह अफसरों की ही मर्जी चल रही है। आम जनता की परेशानी दूर नहीं की जाती है।
-भाजपा नेता ने कहा कि किसान, आम जनता और युवा वर्ग सरकार से नाराज हो गए हैं। हम सब जनता का विश्वास खो चुके हैं।

हार पर बोले सरताज
मुंगावली और कोलारस उपचुनावों में मिली हार पर उन्होंने कहा कि यह हार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की है। उन्होंने कहा कि पार्टी में भी गिरावट आ गई है। पार्टी में अब मेरे जैसे कार्यकर्ताओं का सम्मान भी नहं रहा। क्योंकि यह पार्टी पहले कार्यकर्ताओं के सम्मान का जरूर ध्यान रखती थी। इसलिए मेरा दम घुटने लगा है।

MUST READ

Published on:
05 Mar 2018 12:47 pm