भोपाल

भोपाल में सियासी टकराव: कांग्रेस कार्यालय घेरने पहुंचे भाजपा नेता, पुलिस ने रोक दिया

BJP Congress Clash Bhopal- भोपाल में बुधवार को भाजपा ने बड़ा प्रदर्शन किया...। यह लोग कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे...। पुलिस प्रशासन ने उन्हें पहले ही रोक दिया...।
2 min read
Jul 22, 2026
mp bjp protest
भोपाल की लिंक नंबर- पर प्रदर्शन करते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक,और कार्यकर्ता।- (फोटो पत्रिका)

Bhopal BJP Protest- राजधानी भोपाल की लिंक रोड नंबर एक बर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। भाजपा और कांग्रेस में जमकर टकराव की स्थिति बन गई। भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में कांग्रेस का घेराव करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने बैरिकेड्स लगाकर शिवाजी प्रतिमा पर ही रोक दिया गया। इधर, कांग्रेस कार्यालय पर भी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान टकराव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में बुधवार को लिंक रोड नंबर 1 पर प्रदर्शन हुआ। यह सभी भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने जाने वाले थे। लेकिन, पुलिस प्रशासन ने उन्हें शिवाजी चौक पर ही रोक दिया। भाजपा कार्यकर्ता रेडक्रॉस अस्पताल से आगे नहीं जा पाए। इस दौरान राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आसपास आने-जाने वाले लोगों को रास्ता बदलकर जाना पड़ा। वहीं रेडक्रॉस अस्पताल और जिला अस्पताल जाने वाले लोगों को भी घूमकर जाना पड़ रहा था। काफी देर तक आसपास की सड़कों पर जाम के हालात बन गए थे।

क्यों किया प्रदर्शन

दरअसल, मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री आवास के निकट प्रदर्शन किया गया था। इस हंगामे के विरोध में बीजेपी ने यह प्रदर्शन भोपाल में किया था। कांग्रेस कार्यालय तक पहुंचने से पहले ही प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था। सभी को शिवाजी चौक पर ही रोक दिया गया।

अभी तो चेतावनी दी है

धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मीडिया से कहा कि हेमंत खंडेलवाल ने कहा- अभी हम चेतावनी देने आए थे। अगर कांग्रेस नहीं सुधरी तो आगे और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

जमकर हुई नारेबाजी

प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जैसे ही आगे बढ़ने का प्रयास किया, कुछ स्थानों पर बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में ले रखा था। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Updated on:
22 Jul 2026 03:50 pm
Published on:
22 Jul 2026 03:49 pm