
Twisha Sharma Case (गिरीबाला सिंह की आज हो सकती है सुनवाई Photo Source- Patrika)
Former Judge Giribala Filed Plea :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के आरोप में पूर्व जिला जज गिरीबाला सिंह की जमानत अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। ये अर्जी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार श्रीवास्तव की अदालत में प्रस्तुत किया गया था, जिन्होंने अर्जी की सुनवाई के लिए अपर सत्र न्यायाधीश सुचिता श्रीवास्तव की कोर्ट में ट्रांसफर किया था।
पूर्व जज गिरीबाला ने मां की देखभाल के लिए जमानत की मांग की। साथ ही, उन्होंने स्वास्थ्य और घर में हुई चोरी का भी हवाला दिया है। मंगलवार को सीबीआई ने कोर्ट में केस डायरी पेश नहीं की और टीम के दिल्ली में होने का हवाला दिया। अब जमानत आवेदन पर बुधवार यानी आज सुनवाई हो सकती है।
बता दें, केस दर्ज होने के बाद गिरीबाला सिंह ने भोपाल की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दायर किया था। 15 मई को अपर सत्र न्यायाधीश पल्लवी द्विवेदी की अदालत ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी थी। हालांकि, मृतका ट्विशा शर्मा के परिजन ने इस आदेश को मप्र हाई कोर्ट में चुनौती दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए 27 मई को निचली अदालत के जमानत आदेश को होई कोर्ट ने निरस्त कर दिया।
-पहला: जेल में उनकी तबीयत ठीक नहीं है।
-दूसरा: उनकी 100 वर्षीय मां की देखभाल करने वाला कोई नहीं हैं और उनकी तबीयत भी खराब रहती हैं।
-तीसरा: हाल ही में उनके घर में चोरी की घटना हुई है।
-चौथा: सीबीआइ की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और अब उन्हें जेल में रखने का कोई ठोस कारण नहीं बचा है।
28 मई को इस मामले की जांच एसआइटी से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को सौंप दी गई। सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए गिरीबाला सिंह को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया। पांच दिन तक पूछताछ करने के बाद 2 जून को सीबीआई ने गिरीबाला सिंह और समर्थ सिंह को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
नोएडा की टि्वशा शर्मा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के वकील बेटे समर्थ सिंह के साथ हुई थी। शादी के पांच माह बाद ही 12 मई की रात को टि्वशा शर्मा की मौत कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में हो गई थी। पुलिस ने टि्वशा के माता-पिता की शिकायत पर 14 मई को गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। उसी दिन गिरिबाला सिंह ने कोर्ट से जमानत ले ली थी।
इसके बाद देशभर में यह प्रकरण चर्चा का केंद्र बन गया था. सीबीआई ने इस प्रकरण को अपने हाथों में लेते हुए 28 मई को रिमांड पर लिया था। दो जून को सीबीआई ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। तभी से दोनों भोपाल की सेंट्रल जेल में हैं और मंगलवार को एक बार फिर जमानत पर सुनवाई हो रही है। थोड़ी देर में फैसला आ जाएगा।
Updated on:
22 Jul 2026 09:55 am
Published on:
22 Jul 2026 09:55 am
