
भोपाल. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 177 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। दिल्ली में हुई चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को तय किया गया है। इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, सहित चुनाव समिति के नेता शामिल थे। भाजपा ने कई मंत्रियों के टिकट काट दिए हैं तो कई विधायकों को फिर से टिकट दिया है। मंत्री पारस चंद जैन को फिर से टिकट दिया गया है। मुरैना से रूस्तम सिंह। श्योपुर से दुर्गालाल विजय। शिवराज सिंह चौहान बुदनी से चुनाव लड़ेंगे तो, नरोत्म मिश्रा दतिया से औऱ यशोधरा राजे सिंधया शिवपुरी से।
इन मंत्रियों को मिला टिकट
भूपेन्द्र सिंह (खुरई), नरोत्तम मिश्रा (दतिया), यशोधरा राजे सिंधिया (शिवपुरी), गोपाल भार्गव (लहरी), राजेन्द्र शुक्ल (रीवा), संजय पाठक (विजयराघगढ़), विश्वास सारंग (नरेला), उमाशंकर गुप्ता (भोपाल दक्षिण पश्चिम), गौरीशंकर बिसेन (बालाघाट), पारस जैन (उज्जैन उत्तर), सुरेंद्र पटवा (भोजपुर), रामलाल (सिलवानी), दीपक जोशी (हाटपिपल्या)।
एमपी बीजेपी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। 177 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। कई विधायकों और मंत्रियों के टिकट काटे गए हैं, जिसमें मंत्री माया सिंह और गौरीशंकर शेजवार के नाम शामिल हैं। नगरीय एवं प्रशासन मंत्री माया सिंह, वन मंत्री गौरीशंकर शेजवार, टीकमगढ़ विधायक केके श्रीवास्तव, पृथ्वीपुर विधायक अनीता नायक, विधायक चंदला आर डी प्रजापति, सुरखी विधायक पारुल साहू का टिकट कट गया है।
1. रामपुर बघेलान से वर्तमान विधायक और मंत्री हर्ष सिंह का टिकट काट दिया गया है। इनकी जगह विक्रम सिंह को टिकट दिया गया है।
2. सुरखी से पारुल साहू का टिकट काट दिया गया है। इनकी जगह सागर सांसद लक्ष्मीनारायण के बेटे सुधीर यादव को टिकट दिया गया है।
3. सांची से विधायक और मंत्री गौरीशंकर शेजवार का टिकट काटकर उनकी जगह उनके बेटे मुदित शेजवार को टिकट दिया गया है।
4. ग्वालियर पूर्व से विधायक और मंत्री माया सिंह का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह सतीश सिकरवार को उम्मीदवार बनाया गया है।
5. गुना से विधायक पन्ना लाल शाक्य की जगह गोपीलाल जाटव को टिकट दिया गया है।
6. टीकमगढ़ से के के श्रीवास्तव का टिकट काटकर राकेश गिरी को टिकट दिया गया है।
7. आगर से गोपाल परमार की जगह मनोहर को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
8. सरदारपुर से बेलसिंह भूरिया की जगह संजय बघेल को टिकट दिया गया है।