भोपाल

आज आ सकती है एमपी के प्रत्याशियों की लिस्ट, ये हैं संभावित उम्मीदवार; कई सांसदों के कटेंगे टिकट

आज आ सकती है एमपी के प्रत्याशियों की लिस्ट, ये हैं संभावित उम्मीदवार; कई सांसदों के कटेंगे टिकट

less than 1 minute read
Mar 23, 2019
आज आ सकती है एमपी के प्रत्याशियों की लिस्ट, ये हैं संभावित उम्मीदवार; कई सांसदों के कटेंगे टिकट

भोपाल. मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए भाजपरा और कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा आज अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है। शुक्रवार को केन्द्रीय चुनाव समिति की लंबी बैठक हुई। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में 29 सीटों में से ज्यादातर सीटों पर उम्मीदवार फाइनल कर लिए गए हैं। जबकि कुछ सीटों को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने होल्ड कर दिया है।

भोपाल में भी हुई थी बैठक
प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में ज्यादातर उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए गए थे, जिसके बाद लिस्ट दिल्ली भेजी गई थी। जहां केन्द्रीय चुनाव समिति ने अपनी बैठक में कई नामों पर मुहर लगा दी है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान चुनाव लड़ेंगे या नहीं।

पहले हुई थी रायशुमारी

गौरतलब है कि 29 सीटों पर रायशुमारी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने की थी। सीटवार फीडबैक और रिपोर्ट को चुनाव समिति के सदस्यों के समक्ष रखा गया था जिसके बाद उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बनी थी।

ये हैं संभावित उम्मीदवार













































लोकसभा क्षेत्रसंभावित उम्मीदवार
भोपालविष्णुदत्त शर्मा, आलोक शर्मा
इंदौरसिमित्रा महाजन
रीवाजनार्दन मिश्रा, गौरव तिवारी
सतनागणेश सिंह
ग्वालियरनरेन्द्र सिंह तोमर
टीकमगढ़वीरेन्द्र खटीक
जबलपुरराकेश सिंह
भिंडअशोक अर्गल
सीधीरीति पाठक, गोविंद मिश्रा


मध्यप्रदेश में चार चरणों में होगा चुनाव
29 अप्रैल-सीधी, शहडोल, मंडला, बालाघाट, जबलपुर, छिंदवाड़ा
6 मई-बैतूल, दमोह, खजुराहो, रीवा, सतना, होशंगाबाद, टीकमगढ़
12 मई-मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल,राजगढ़
19 मई-देवास, उज्जैन, धार, खंडवा, इंदौर, मंदसौर, रतलाम, खरगोन

Published on:
23 Mar 2019 10:33 am
Also Read
View All