भोपाल

मध्य प्रदेश में बैन हो सकती है ये वेब सीरीज, CM शिवराज ने दिए संकेत

महाराज देवकीनंदन ठाकुर ने सीएम शिवराज से आपत्तिजनक वेब सीरीज पर प्रतिबंध लगाने की बात कही, जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, युवा पीढ़ी संस्कृति से विमुख हो रही है।

2 min read
मध्य प्रदेश में बैन हो सकती है ये वेब सीरीज, CM शिवराज ने दिए संकेत

जल्द ही मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार आपत्तिजनक वेब सीरीज पर भी प्रतिबंध लगा सकती है। इस संबंध में खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संकेत दिए हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को देवकीनंदन ठाकुर के प्रवचन कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां महाराज देवकीनंदन ठाकुर ने सीएम शिवराज से आपत्तिजनक वेब सीरीज पर प्रतिबंध लगाने की बात कही, जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, युवा पीढ़ी संस्कृति से विमुख हो रही है। इसके लिए राज्य सरकार आवश्यक कदम उठाएगी। साथ ही, नशे पर नियंत्रण के भी पूरे प्रयास किए जाएंगे। सीएम ने आगे कहा कि, हाल ही में प्रदेश में शराब अहाते बंद किए गए हैं, जो इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को राजधानी भोपाल के टीटी नगर इलाके में स्थित दशहरा मैदान पर महाराज देवकीनंदन ठाकुर द्वारा किए जा रहे प्रवचन सुनने पहुंचे। यहां सीएम ने देवकीनंदन ठाकुर का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। महाराज जी ने सीएम शिवराज को राम दरबार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, महाराज जी भागवत कथा कह रहे हैं। मैं आजकल लाडली बहना कथा कह रहा हूं।


प्रवचन सुनने पहुंचे थे भाजपा के कई नेता

यहां लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रदेश की जनता की ओर से महाराज जी का स्वागत करता हूं। इससे पहले महाराज जी देवकीनंदन ठाकुर ने अपने प्रवचन के दौरान मध्य प्रदेश को धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व की भूमि भी बताया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, सांसद वी.डी. शर्मा, हितानंद शर्मा, भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा सहित जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Published on:
09 Apr 2023 09:46 am
Also Read
View All