
Twisha Sharma Family Reveals the Truth About Her Honeymoon (फोटो- Patrika.com)
Twisha Sharma Case: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में रहने वाली रिटायर्ड जज की बहू और पूर्व मिस पुणे (Miss Pune) का खिताब जितने वाली ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। मृतका ट्विशा के मायके वालों ने रविवार को सीएम हाउस के पास विरोध प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगाई है। अब इस मामले में नया और बड़ा खुलासा किया गया है। Twisha Sharma की पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट से चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है जिसने पुलिस की जांच पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। इसी को लेकर ट्विशा के परिजन दिल्ली में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग पर अड़े हुए हैं और उन्होंने शव लेने से भी इंकार कर दिया है। इसकी वजह से छह दिन बाद भी ट्विशा का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है। (mp news)
ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma) की पोस्टमॉर्टेम कराया गया था। पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट (Postmortem Report) में सामने आया कि ट्विशा की मौत कारण 'एंटेमॉर्टम हैंगिंग बाय लिगेचर' बताया गया है। रिपोर्ट में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये सामने आई कि ट्विशा के बॉडी पर कई 'एंटीमॉर्टम चोटें 'भी मिली है जिसने उसके परिजनों को और भी रोष है। इसके बाद अधिकारियों ने पोस्टमॉर्टम जांच के दौरान एक बड़ी चूक मानी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,कथित फांसी के मामलों में जरूरी लिगेचर मटीरियल पोस्टमॉर्टेम के समय फोरेंसिक को नहीं दिया गया था।
ये चूक इतनी बड़ी इसलिए बड़ी है क्योंकि स्टैंडर्ड प्रोसीजर के हिसाब से डॉक्टरों को शरीर पर बने लिगेचर के निशानों का मिलान उस चीज़ से करना होता है जिसका इस्तेमाल फांसी लगाने के लिए किया गया था। हैरानी की बात ये है कि इस मामले में उक्त प्रोसीजर को किए बगैर रिपोर्ट जारी कर दी गई। हालांकि, अधिकारियों ने सामग्रीं को बाद एम्स भोपाल को सौंप दिया है। यहां डॉक्टर जांच करेंगे कि गर्दन पर आई चोटें मौत के कथित कारण से मेल खाती हैं या नहीं।
ट्विशा (Twisha Sharma)की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद से ही उसके मायके वाले पति व ससुरालवालों पर हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगा रहे हैं। ट्विशा के मायके वालों की मांग है कि दिल्ली एम्स में ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया जाए, वो अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और इसके कारण ट्विशा के शव का पांच दिनों बाद भी अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है।
बता दें कि, रविवार को ट्विशा के परिजनों ने सीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन किया। ट्विशा के पिता व अन्य परिजन हाथों में तख्तियां लेकर इंसाफ की गुहार लगाने के लिए सीएम हाउस पहुंचे थे, यहां उन्होंने सीएम मोहन यादव से मिलने की गुहार लगाई। थोड़ी देर बाद ट्विशा के पिता और भाई को सीएम हाउस के अंदर बुलाया गया जहां मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों से उनकी बातचीत हुई है। (mp news)
Updated on:
18 May 2026 03:53 pm
Published on:
18 May 2026 03:53 pm
