18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कहां ‘फंस’ गई थी पूर्व जज की बहू, ट्विशा शर्मा के सहेली से आखिरी चैट ने खोले राज…

Twisha Sharma- अपनी सहेली को लिखा था कि वह शादी करके फंस चुकी है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी सहेली को शादी न करने की सलाह भी दी।

2 min read
Google source verification
Twisha Sharma's final chat with her friend reveals secrets

Twisha Sharma's final chat with her friend reveals secrets

Twisha Sharma: एमपी की राजधानी भोपाल में पूर्व जज गिरीबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा के हाई-प्रोफाइल सुसाइड केस का मामला सुर्खियों में छाया हुआ है। ससुराल वालों का कहना है कि बहू ने छत पर आत्महत्या कर ली जबकि मायके पक्ष का आरोप है कि उनकी हत्या की गई है। संदिग्ध मौत के इस मामले में नित नए सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। ट्विशा शर्मा Twisha Sharma सुसाइड केस में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। मौत से ठीक पहले का उनका आखिरी इंस्टाग्राम चैट सामने आया है जिसमें बेहद चौंकाने वाली बात लिखी है। पूर्व जज की बहू ट्विशा शर्मा ने इसमें अपनी सहेली को लिखा था कि वह शादी करके फंस चुकी है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी सहेली को शादी न करने की सलाह भी दी।

मूलत: नोएडा की रहनेवाली 31 वर्षीय ट्विशा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल की पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश व उपभोक्ता फोरम बेंच-2 की अध्यक्ष गिरिबाला के बेटे समर्थ के साथ हुई थी। वे पेशे से अधिवक्ता हैं। 12 मई 2026 की रात ट्विशा फोन पर अपनी मां, परिजन से बात कर बता रही थीं कि उसे प्रताडि़त किया जा रहा है। इसके कुछ घंटों बाद ही उनकी संदिग्ध मौत हो गई।

मां-पिता और मायके पक्ष के अन्य परिजन एमपी पुलिस व प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे

मृतका ट्विशा शर्मा का शव पिछले 6 दिनों से अस्पताल में फ्रीजर में रखा हुआ है। उनके मां-पिता और मायके पक्ष के अन्य परिजन एमपी पुलिस व प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को तो ट्विशा का परिवार अपनी मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना देकर बैठ गया था। सीएम सचिवालय के अधिकारियों ने उनके पिता को अंदर बुलाकर बातचीत की और समझाइश देकर बमुश्किल शांत कराया।

इस बीच ट्विशा शर्मा का आखिरी इंस्टाग्राम चैट सामने आया है। इसमें उन्होंने अपनी सहेली मीनाक्षी के साथ भावनाएं साझा की थीं। अपनी अंतिम चैट में ट्विशा ने सहेली को शादी के संबंध में लिखा कि मैं तो फंस गई पर तुम मत फंसना। उन्होंने अपने चैट में मीनाक्षी को शादी करने से साफ मना किया।

सहेली मीनाक्षी ने ट्विशा शर्मा के चैट का जवाब इंस्टाग्राम पर ही दिया, ट्विशा को लिखा, 'मुझे तुम्हारी चिंता हो रही है टुकटुक… मैं तुम्हारे साथ हूं…'

ट्विशा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर सहेली को लिखा, 'मैं फंस गई हूं ब्रो… बस तुम मत फंसना… ज्यादा बातें नहीं कर सकती… फोन करूंगी…' सहेली मीनाक्षी ने भी ट्विशा शर्मा के चैट का जवाब इंस्टाग्राम पर ही दिया। उन्होंने ट्विशा को लिखा, 'मुझे तुम्हारी चिंता हो रही है टुकटुक… मैं तुम्हारे साथ हूं…' मीनाक्षी ट्विशा के फोन का इंतजार ही करते रह गई। चैट के दूसरे ही दिन उसकी संदिग्ध मौत की खबर मिली।