18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Twisha Sharma Death: डेटिंग ऐप से शुरू हुई थी प्रेम कहानी, मां से बोली थी- ‘मैं वापस आना चाहती हूं’

Twisha Sharma death- भोपाल के कटारा इलाके में रिटायर्ड जिला जज और उनके वकील बेटे समर्थ सिंह पर दहेज उत्पीड़न, मानसिक क्रूरता के आरोप...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

May 18, 2026

twisha

Twisha Sharma death-भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में 12 मई को हुई 33 साल की ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत ने भोपाल ही नहीं देशभर के लोगों को हिला दिया। त्विशा पूर्व मिस पुणे भी है और सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर थी। ट्विशा के परिवार ने त्विशा के वकील पति समर्थ सिंह और सास (सेवानिवृत्त जिला जज) गिरिबाला सिंह पर दहेज उत्पीड़न, मानसिक क्रूरता और शारीरिक शोषण के आरोप लगाए हैं। इस मामले में ट्विशा के वकील पति समर्थ सिंह की तलाश जारी है। जबकि रिटायर्ड जज को शुक्रवार को अग्रिम जमानत मिल गई।

पुलिस के मुताबिक नोएडा निवासी ट्विशा शर्मा की मुलाकात 2024 में एक डेटिंग एप के जरिए भोपाल के वकील समर्थ सिंह से हुई थी। दोनों ने दिसंबर 2025 को शादी कर ली। मामला तब ज्यादा चर्चाओं में आया जब ट्विशा का शव फंदे पर मिला। पति समर्थ सिंह और उनकी मां रिटायर जज गिरिबाला सिंह उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने रात 11 बजे पुलिस को इसकी सूचना दी थी।

पुलिस ने इस मामले में एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश और उनके वकील बेटे के खिलाफ दहेज हत्या और उत्पीड़न का प्रकरण दर्जकर जांच तेज कर दी है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छह सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का भी गठन किया है। एसआईटी के प्रमुख एसपी रजनीश कश्यप ने एक एजेंसी को बताया कि दहेज हत्या और उत्पीड़न से संबंधित भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानं के तहत समर्थ सिंह, उसके पिता और मां गिरिबाला सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि समर्थ सिंह का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास तेजी से चल रहे हैं। इस मामले में एसआईटी दहेज उत्पीड़न, शारीरिक प्रताड़ना और शर्मा की मौत के बाद सबूतों को नष्ट करने के कथित प्रयासों सहित अन्य बिन्दुओं पर भी जांच करेगी। इस मामले में शुक्रवार को ही रिटायर्ड जज को अग्रिम जमानत मिल गई।

वापस लौटना चाहती थी ट्विशा

कटारा हिल्स पुलिस के मुताबिक नोएडा निवासी ट्विशा के परिवार ने उसके ससुराल वालों पर कई आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि त्विशा मंगलवार रात 10 बजे तक फोन पर उनके संपर्क में थी। ट्विशा के रिश्तेदारों के मुताबिक वो भोपाल छोड़कर नोएडा लौटना चाहती थी।

क्या है परिवार के आरोप

ट्विशा के परिवार का आरोप है कि शुरुआत में ट्विशा खुश नजर आती थी। लेकिन जल्द ही उन्हें अपने ससुराल में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शादी के बाद वो हमेशा मानसिक दबाव, अपमान और उत्पीड़न के बारे में बताती रहती थी। पिता नवनिधि शर्मा के अनुसार घटना वाली रात को उन्होंने आधा घंटे तक अपनी बेटी से बात की थी। उस बातचीत के वक्त त्विशा ने कथित तौर पर अने साथ हो रहे उत्पीड़न के बारे में विस्तार से बताया। उनके भाई मेजर हर्षित शर्मा भी कहते हैं कि त्विशा ने रात 10.05 पर मां को फोन किया था और उन्हें सारे हालात बताए थे। जैसे ही उनके पति कमरे में आए तो फोन तुरंत कट गया। इसके बाद त्विशा, उसके पति समर्थ सिंह और सास गिरीबाला सिंह को बार-बार फोन किया, लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया।