भोपाल

बॉबी डार्लिंग को मेडिकल जांच के लिए पुलिस ने बुलाया, पति बोला- मैं उसके बगैर नहीं रह सकता

पति पर अननेचुरल सेक्स का आरोप लगाकर चर्चाओं में आई बॉबी डार्लिंग की मुश्किल बढ़ सकती है। भोपाल पुलिस उसकी मेडिकल जांच कराना चाहती है।
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2017, 12:59 PM IST
Bobby Darling, Bobby Darling Husband
मेडिकल नहीं कराना चाहती बॉबी, पति पर लगाया था अननेचुरल सेक्स का आरोप

भोपाल। अपने पति पर अननेचुरल सेक्स का आरोप लगाकर चर्चाओं में आई बॉबी डार्लिंग की मुश्किल बढ़ सकती है। भोपाल पुलिस उसकी मेडिकल जांच कराना चाहती है। इधर, भोपाल के हबीबगंज थाने के सीएसपी के सामने बॉबी के पति रमणिक शर्मा ने अपने बयान दर्ज करा दिए। साथ ही उसने कहा कि वह इसके बावजूद भी बॉबी के साथ घर बसाना चाहते है। वह उसके बिना नहीं रहना चाहता। शर्मा ने इस संबंध में कुटुंब न्यायालय में आवेदन भी लगाया, जिसमें बॉबी के साथ रहने की इच्छा जाहिर की है।

पुलिस ने बॉबी को बुलवाया
बॉबी के आरोपी की जांच कर रही हबीबगंज पुलिस ने अब मशहूर एक्टर बॉबी डार्लिंग को बयान देने के लिए भोपाल बुलवाया है। पुलिस अब बॉबी के आरोपों के बाद उसकी मेडिकल जांच कराना चाहती है। मेडिकल जांच के बाद ही तय हो पाएगा कि बॉबी के आरोपों में कितना दम है।

जांच से बचना चाहती है बॉबी
इधर पुलिस के सूत्रों की माने तो बॉबी मेडिकल जांच से बचने के लिए टालमटोली कर रही है। क्योंकि उसे पता है कि उसके आरोपों के बाद पुलिस मेडिकल जांच करवाएगी। जांच के बाद ही तय होगा कि आगे क्या कार्रवाई होती है।

पब्लिसिटी स्टंट तो नहीं
यह भी माना जा रहा है कि बॉबी का चर्चाओं में रहने का कोई स्टंट तो नहीं है। इससे पहले भी वे कई बार विवादित बयानों के कारण और अपनी हरकतों के कारण चर्चाओं में रह चुकी हैं।

दिल्ली के शालीमार बाग में है बॉबी
46 वर्षीय पाखी शर्मा उर्फ बॉबी डार्लिंग दिल्ली के शालीमार बाग में रह रही है। उसने दिल्ली पहुंचकर अपने पति रमणिक शर्मा, सास राजकुमारी शर्मा, देवर ललित शर्मा के खिलाफ संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। उसने यह भी कहा है कि अब उसके पास कुछ नहीं बचा है। इसके अलावा उसने अपने पति पर शराब के नशे में मारपीट करने और अननेचुरल सेक्स का भी आरोप लगाया है।

बॉबी को नोटिस
हबीबगंज पुलिस ने बॉबी डार्लिंग को बयान दर्ज कराने के लिए भोपाल बुलाने के लिए नोटिस जारी किया गया है। बॉबी ने पुलिस से कहा है कि वह फिलहाल बीमार है और उसे आने में 8 दिनों का समय लग सकता है। इसके बाद मुमकिन है कि वे बयान दर्ज करवाने भोपाल पहुंच जाएंगी।

यह भी है बॉबी के आरोप
-दूसरे मर्दों के साथ संबंधों का लगाते हैं आरोप।
-शराब के नशे में करते हैं मारपीट और अप्राकृतिक सेक्स की डिमांड।
-इस हद तक मारते हैं कि कपड़ों में कर देती हूं पेशाब।
-शादी के थोड़े दिन पहले उसने मेरे रुपयों से एक एसयूवी खरीदी थी।
-उसने मेरा पूरा पैसा खर्च कर दिया है, अब मेरे पैस कुछ नहीं बचा।
-वह चौकीदारों को मुझ पर नजर रखने के लिए रुपए देता है।
-मेी हर गतिविधियों की जानकारी उस तक पहुंच रही हैं।
-मेरी जान को खतरा बना हुआ है।
-रमणिक की इन्हीं हरकतों से तंग आकर मैंने तलाक लेने को बात कही थी।
-लेकिन वो मुझे पीटता रहता है।

बॉबी झूठ बोल रही है- रमणिक
-बॉबी ने मुझसे झूठ बोला कि वो बेबी कंसीव कर सकती है। मैंने उससे आईवीएफ बेबी करने अथवा कोई बच्चा गोद लेने की लिए कहा तो वह इसके लिए तैयार नहीं है।
-मैंने समाज से लड़कर ट्रांसजेंडर से शादी की थी।
-अगर समझौता करने को हो राजी तो मैं उसे अपनाने को तैयार हूं।
-20 अगस्त को बॉबी घर का पैसा और जेवरात लेकर भाग गई थी।
-मैंने कभी बॉबी से मारपीट नहीं की।

Published on: