बॉलीवुड फेम बॉबी डार्लिंग उर्फ पंकज शर्मा उर्फ पाखी और पति रमणीक शर्मा में चल रहे हाईप्रोफाइल आरोप-प्रत्यारोप के बीच बॉबी की सास राजकुमारी शर्मा भी सा
भोपाल. बॉलीवुड फेम बॉबी डार्लिंग उर्फ पंकज शर्मा उर्फ पाखी और पति रमणीक शर्मा में चल रहे हाईप्रोफाइल आरोप-प्रत्यारोप के बीच बॉबी की सास राजकुमारी शर्मा भी सामने आ गई हैं।
राजकुमारी ने 'पत्रिका' से कहा कि प्लास्टिक की बॉबी रिश्तों की डोर को क्या समझे? मुझे उसके व्यवहार से कभी लगा ही नहीं कि वह महिला है। उसकी हरकत हट्टे-कट्टे पहलवान से कम नहीं रही। वह सास-बहू, पति-पत्नी के रिश्ते को कलंकित कर रही है। वह लालची ही नहीं, बिगड़ैल औलाद है। 82 वर्षीय राजकुमारी बीमारी की वजह से चल फिर नहीं पा रही हैं। वह बिस्तर पर बैठी रहती हैं। राजकुमारी हरेकृष्णा कॉलोनी, चूनाभट्टी में बेटे-बहू से अलग रहती हैं। उनके पति का निधन हो चुका है।
बॉबी ने कहा- तरस आता है बुढिय़ा पर
शेरनी चलती है, तो कुछ लोग भौंकने लगते हैं। रमणीक हर रोज अपनी मां को पीटता है। बेचारी बुढिया..। बेल्ट-मुक्के, चप्पलों से बुढिया को पीटता है। रिश्तेदारों में वह बदनाम है। तरस आता है राजकुमारी शर्मा जैसी बुढिया पर। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कह सकती। तबीयत ठीक होने के बाद मैं भोपाल आऊंगी।
बेटे ने उसे पवित्र रिश्ता दिया
राजकुमारी ने कहा कि बेटे रमणीक ने पूरे परिवार से अलग होकर बॉबी को न सिर्फ औरत का दर्जा दिया, बल्कि उसे पत्नी माना। बॉबी इस रिश्ते को नहीं समझ सकी। परिवार क्या होता है बॉबी को नहीं पता। वह जब पति की नहीं हो सकी तो किसकी होगी? उसे ग्लैमर पसंद है। नकली शरीर के जरिए वह लाइमलाइट में रहना जानती है। पहलवान को मैं कै से प्रताडि़त कर सकती हूं।
राजकुमारी ने कहा कि बॉबी लड़की नहीं, वह हट्टा-कट्टा पहलवान है। उसने सेक्स चेंज करा लिया है, लेकिन उसकी दिलो-दिमाग का बिगड़ैल रवैया नहीं बदला। मैं चल-फिर नहीं पाती। मैं बॉबी को कैसे प्रताडि़त कर सकती हूं... सोचने की जरूरत है। उससे मेरा पूरा परिवार प्रताडि़त है। वह मुझे खुद गाली बकती थी। मैं बेटे की वजह से अकसर चुप रही। अब भी मैं चुप ही हूं।
दिल्ली पुलिस ने बयान दर्ज कराने बुलाया
रमणीक ने बताया कि बॉबी ने दिल्ली पुलिस से भी शिकायत दर्ज कराई है। बुधवार को दिल्ली पुलिस से रमणीक को १२ सितंबर को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। रमणीक ने कहा कि यह रिश्ता जिंदगी की उनकी सबसे भूल थी। भावनाओं में आकर बॉबी से रिश्ता जोड़ा। रमणीक ने फिर दोहराया कि बॉबी उसके परिवार को सिर्फ लालच की वजह से तंग कर रही है।