भोपाल

पहाड़ी इलाके में नाबालिग छात्रा का शव बरामद, रेप के बाद हत्या की आशंका

पहाड़ी इलाके में नाबालिग छात्रा का शव बरामद, रेप के बाद हत्या की आशंका

less than 1 minute read
May 01, 2019
पहाड़ी इलाके में नाबालिग छात्रा का शव बरामद, रेप के बाद हत्या की आशंका

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार सुबह एक सनसनी वारदात सामने आई है। यहां 13 साल की एक मासूम छात्रा का शव बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि रेप के बाद छात्रा का मर्डर किया गया है। हालांकि अभी तक प्रशासन के द्वारा रेप की कोई पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि छात्रा मंगलवार को लापता हो गई थी जिसके बाद बुधवार सुबह छात्रा का शव बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है वहीं, मौके पर भीड़ भी जुट गई है।


पहाड़ी में मिला शव
भोपाल के कोहेफिजा थाना इलाके के मनुआभान टेकरी के पहाड़ी इलाके में छात्रा का शव मिला है। छात्रा की उम्र 13 साल बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, छात्रा मंगलवार को अपने घर से कोचिंग के लिए निकली थी जिसके बाद से वो लापता है। छात्रा के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर है।

पूर्व सीएम शिवराज ने प्रकट किया दुख

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना में शोक प्रकट किया है। शिवराज सिंह ने कहा- कोचिंग के लिए कल निकली बैरसिया रोड निवासी डॉ. गोपाल विश्वास की 12 वर्षीय मासूम बेटी की हत्या के समाचार से दुःखी हूँ। ईश्वर से बिटिया की आत्मा की शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ। विनम्र श्रद्धांजलि!

Updated on:
01 May 2019 11:11 am
Published on:
01 May 2019 10:31 am
Also Read
View All