भोपाल

अब चुनाव में लगेगा बॉलीवुड का तड़का, भाजपा-कांग्रेस नहीं इस बड़े संगठन का प्रचार करेंगे सितारे

अब चुनाव में लगेगा बॉलीवुड का तड़का, भाजपा-कांग्रेस नहीं इस बड़े संगठन का प्रचार करेंगे सितारे
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2018, 11:36 AM IST
jays
अब चुनाव में लगेगा बॉलीवुड का तड़का, कोई राजनीतिक दल नहीं इस बड़े संगठन का प्रचार करेंगे सितारे

भोपालः मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव सर पर हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी रण में अपना लौहा मनवाने के लिए कमर कस चुकी है। इसी बीच खबर सामने आई है कि, बॉलीवुड के तीन मशहूर सितारे भी मध्य प्रदेश के चुनावी मेदान में नज़र आने वाले हैं। चुनाव के दौरान बॉलीवुड फिल्म स्टार गोविंदा, मिथुन चक्रवर्ती और नाना पाटेकर भी प्रदेश के गली शहरों में नजर आएंगे। खास बात यह है कि, यह तीनो सितारे किसी बड़े राजनीतिक दल के लिए नहीं बल्कि, जय आदिवासी युवा संगठन (जयस) के लिए प्रचार करते नज़र आएंगे। दरअसल, जयस दो अक्टूबर को धार जिले के कुक्षी में किसान महा पंचायत का आयोजन करने की तैयारी में है। संगठन के जानकारों से यह बात सामने आई है कि, आयोजन के दौरान बॉलीवुड की इन हस्तियों का जमावड़ा भी जयस के मंच पर दिखेगा।

80 विधानसभा सीटों पर जयस की नज़र

आपको बता दें कि, सबसे पहले तो इस बात की पुष्टी उस समय हुई, जब जयस के राष्ट्रीय संरक्षक हीरालाल अलावा ने गोविंदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियों संगठन के पदाधिकारी का था, जिसमें गोविंदा खुद किसान महा पंचायत सम्मेलन में शामिल होने की बात कहते नज़र आए। इसके बाद मीडिया द्वारा जयस के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. हीराअलावा से इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने मीडिया को इस बात की पुष्टी करते हुए कहा कि, आगामी चुनाव में जयस प्रदेश की 80 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। दो अक्टूबर को धार के कुक्षी में होने जा रहे जयस के आदिवासी सम्मेलन में फिल्म अभिनेता गोविंदा भी संगठन के साथ मंच साझा करेंगे।

इस तरह हुई बॉलीवुड कलाकारों की पुष्टी

मीडिया बातचीत में अलावा ने यह भी बताया कि, दो अक्टूबर को गोविंदा उनके परिवार समेत प्रदेश यात्रा पर आ रहे हैं। यहां कार्यक्रम स्थल पर जाने से पहले वह उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन करेंगे। यहीं से वह कुक्षी के लिए रवाना होंगे, जहां वह संगठन के आयोजन में शामिल होंगे। हालांकि, इस आयोजन में बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती भी शामिल होने वाले थे। लेकिन हालही में उनका स्वास्थ बिगड़ने के कारण उन्होंने दो अक्टूबर को होने वाले जयस के कार्यक्रम में ना आ पाने की बात कही है। हालांकि, उन्होंने जयस के पक्ष में पांच आमसभाओं को संबोधित करने की बात की है। इसके अलावा नाना पाटेगर के भी इस आयोजन में शामिल होने की अटकलें चल रही हैं। अगर सबकुछ ठीक ठाक रहा तो जयस के मंच से नाना भी प्रचार करते नज़र आएंगे।

पिछले चुनाव में थे यह समीकरण

आपको बता दें कि, प्रदेश में आदिवासी वर्ग 21 फीसदी आबादी रखते हैं। वहीं, विधानसभा की कुल 230 सीटों में से 47 सीटें आदिवासी वर्ग के लिए आवंटित हैं। इसमें से 2013 के चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल करते हुए 32 सीटों पर कब्जा जमाया था, तो कांग्रेस को सिर्फ 15 सीटें ही हासिल हो सकी थीं। वहीं प्रदेश में 30 के करीब ऐसी विधानसभा सीटें हैं, जहां आदिवासी वोटों का जीत-हार के लिए अहम किरदार होता है।

Updated on:
30 Sep 2018, 11:36 AM IST
Published on: