भोपाल

मंगला एक्सप्रेस में बम की खबर से फैली सनसनी, ट्रेन रोककर हुई चैंकिंग

मंगला एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना मिलने से सनसनी फैल गई है।
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2023, 7:19 PM IST
Bomb in mangla express
मंगला एक्सप्रेस में बम की खबर से फैली सनसनी, ट्रेन रोककर हुई चैंकिंग

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से गुजर रही मंगला एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना मिलने से सनसनी फैल गई है। अचानक ही शहर के मिसरोद स्टेशन पर ट्रेन को रोककर चैंकिंग अभियान शुरु किया गया है। जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने ट्रेन में सगन चैंकिग शुरु कर दी है। चैंकिंग अभियान के लिये विशेष डॉग स्क्वॉर्ड की भी मदद ली जा रही है। साथ ही, रेलवे ने स्थानीय पुलिस को भी अलर्ट मोड पर तैनात कर दिया है।

बताया जा रहा है कि, पुलिस को मंगला एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने की सूचना फोन पर मिली है। इसके बाद से ही अलर्ट मोड पर आए रेलवे प्रबंधन ने तत्काल ट्रेन को मिसरोद स्टेशन पर रोका और चैंकिंग अभियान शुरु कर दिया है। ट्रेन में बम से जुड़ी सूचना मिलने पर यात्रियों में भी हड़कंप मच गया है। हालांकि, चैंकिंग अभियान में जुटी टीम ने तत्काल ही सभी यात्रियों को ट्रेन से नीचे उतारकर प्लेटफॉर्म के सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है।

फर्जी निकली बम की सूचना, कॉलर की तलाश में पुलिस

करीब दो घंटे तक चली चैकिंग के दौरान ट्रेन में कुछ नहीं मिला है। इसके बाद रेलवे की हायर अथॉरिटी के कनफर्मेशन के बाद ट्रेन को मिसरोद रेलवे स्टेशन से करीब 6.45 पर रवाना कर दिया गया है। जीआरपी एसपी हितेश चौधरी के अनुसार, भोपाल जीआरपी पुलिस के कंट्रोल रूम में 4:45 मिनट पर अनजान कॉल आया था, जिसके जरिए मंगला एक्सप्रेस में बम रखे होने की जानकारी दी गई थी। हालांकि, ट्रेन की बारीकी से जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध न मिलने पर प्राप्त सूचना फर्जी पाई गई है। ट्रेन को करीब 2 घंटे सघन जांच के बाद रवाना कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस फर्जी कॉलर की तलाश में जुट गई है।

Updated on:
10 Jul 2023, 7:19 PM IST
Published on: