भोपाल

बसपा पूर्व सांसद की पत्नी ने ली कांग्रेस की सदस्यता

बसपा पूर्व सांसद की पत्नी ने ली कांग्रेस की सदस्यता

less than 1 minute read
May 20, 2018
बसपा पूर्व सांसद की पत्नी ने ली कांग्रेस की सदस्यता

भोपाल. मध्यप्रदेश राजधानी भोपाल के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में रविवार को रीवा से बसपा के पूर्व सांसद भीम सिंह पटेल की पत्नी विमला पटेल ने कांग्रेस की सदस्यता ली। विमला पहले टीचर थी जिसके बाद अब सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में आने का फैसला लिया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने पूर्व सांसद भीम सिंह पटेल की पत्नी विमला पटेल को कांग्रेस की सदस्यता दिलायी। जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ नीमच मनासा के लिए रवाना हो गए। कमलनाथ के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री चरण दास महंत भी हैं।

जिलों में भी बन सकते हैं कार्यकारी अध्यक्ष

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे है। चुनाव को लेकर कमलनाथ ऐसे जिले चिह्नित कर रहे हैं, जहां के जिला अध्यक्ष चुनाव लडऩे के इच्छुक हैं और विनिंग कैंडिडेट साबित हो सकते हैं।

जिन जिला अध्यक्षों का जनाधार, संगठन में पकड़ और लोगों के बीच सक्रियता है उनको टिकट देने पर विचार किया जा रहा है। जिन जिलों के अध्यक्ष को टिकट दिया जाएगा, वहां कार्यकारी जिला अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। वहीं, कमलनाथ ने प्रदेश के चारों कार्यकारी अध्यक्ष बाला बच्चन, राम निवास रावत, जीतू पटवारी और सुरेन्द्र चौधरी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंप दी है। इनसे एक्शन प्लान भी मांगा गया है।

मंडलम गठन पर जोर

नाथ ाथ ने मंडलम और सेक्टर की टीम के गठन पर जोर दिया है। बूथ की टीम बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं। टिकट के दावेदार जिला अध्यक्षों को अपनी जमीनी पकड़ साबित करनी होगी। इसके लिए दो महीने का वक्त दिया गया है। नाथ खुद इन व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
Published on:
20 May 2018 03:01 pm
Also Read
View All