भोपाल

Budget 2025 : कपड़ा होगा सस्ता, बजट में कपास पैदावार के लिए 5 साल का मिशन

Central Budget 2025-cotton production : वित्त मंत्री ने कपास की पैदावार बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके लिए सरकार ने 5 साल का मिशन तय किया है। इस मिशन से देश का कपड़ा उद्योग मजबूत होगा। इसका फायदा मध्यप्रदेश के लोगों को भी मिलेगा।

2 min read
Feb 01, 2025
Central Budget 2025-cotton production

Budget 2025 : देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण(Nirmala Sitharaman) अपने कार्यकाल का आठवां यूनियन बजट 2025-26 लोकसभा में पेश कर रही हैं। इस दौरान वित्त मंत्री ने कपास की पैदावार बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके लिए सरकार ने 5 साल का मिशन तय किया है। इस मिशन से देश का कपड़ा उद्योग(Taxtile Industry) मजबूत होगा। इसका फायदा मध्यप्रदेश के लोगों को भी मिलेगा। देश में मुख्य कपास उत्पादक(cotton production) राज्यों में मध्यप्रदेश का नाम भी शामिल है। बता दें कि मध्यप्रदेश का निमाड़-मालवा क्षेत्र कपास उत्पादन के लिए जाना जाता है। यहां कपास को सफेद सोने के रूप में भी लोग पहचानते है।

खरगोन भी प्रमुख कपास उत्पादक जिलों में से एक है। इसके चलते यहां सूती उद्योग स्थापित किए गए हैं। बजट में किए गए इस ऐलान से कपडा उद्योग(cotton production) को काफी फायदा मिलेगा। किसान और व्यापारियों के लिए ये काफी राहत भरी खबर है।

इन क्षेत्रों में कपास उत्पादन

मालवा क्षेत्र – इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार, मंदसौर, नीमच

निमाड़ क्षेत्र – खरगोन, खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर

महाकौशल क्षेत्र – छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट

प्रदेश में कपास का उत्पादित गठान

Budget 2025

विदेशों में मांग

बता दें कि मध्यप्रदेश का मालवा अपने कपास के उत्पादन के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। बीतें साल मालवा क्षेत्र में कपास की बंपर उत्पादन होने के चलते व्यापारियों और किसानों के चेहरे खिल उठे थे। प्रदेश से अमेरिका, ब्रिटेन, वियतनाम, चीन जैसे देशों में कपास का व्यापर किया जाता है।

Updated on:
01 Feb 2025 05:02 pm
Published on:
01 Feb 2025 12:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर