CM के गाँव की किस्मत चमकी, 2320 करोड़ से बदलेगी सूरत

ट्राइडेंट ने मध्यप्रदेश में करीब छह हजार करोड़ का निवेश करने का वादा किया था
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Mar 2016, 6:46 AM IST
shivraj singh chouhan
shivraj singh chouhan
भोपाल।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के क्षेत्र बुदनी-सीहोर को अब टैक्सटाइल हॅब बनाने की तैयारी हो गई है। इसके लिए पहले चरण में 2330 करोड़ का निवेश भी पक्का हो गया है। यह निवेश करने के लिए मेसर्स ट्राइडेंट ग्रुप ने हामी भरी है।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अक्टूबर में इंदौर में होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर समिट के पहले ही निवेश का खाका खींचने की शुरूआत की है। इसके तहत नए निवेश को आकर्षित करने के साथ पुराने करारों को धरातल पर उतारने के लिए मशक्कत शुरू हो गई है। सीएम के क्षेत्र में इसके तहत मेगा इंड्रस्टीयल टैक्सटाइल हॅब बनाने का खाका तैयार कर लिया गया है। आगामी कैबिनेट बैठक में भी इसका प्रस्ताव लाने की तैयारी है। इसके तहत शिवराज सरकार बुदनी को टैक्सटाइल के मामले में हॅब के रुप में विकसित करने की कोशिश कर रही है।

पंजाब का ट्राइडेंट गु्रप टैक्सटाइल के मामले में अग्रणी समूह है। ट्राइडेंट ने मध्यप्रदेश में करीब छह हजार करोड़ का निवेश करने का वादा किया था। इसी के तहत बुदनी में यार्न-इकाई बनाने की तैयारी है। बुदनी में टेरी-टॉवल बनाने के करीब तीन सौ लूम, बेडशीट बनाने के करीब पांच सौ लूम और साठ मेगावाट का कैप्टिल पॉवर लगना है। समूह ने यार्न स्पिनिंग के लिए मध्य प्रदेश में 2.50 लाख स्पिंडल लगाने का लक्ष्य रखा है। अभी तक प्रदेश में करीब 1.75 लाख स्पिंडल लग चुके है।
Published on: