भोपाल

Medical College Recruitment : मेडिकल कॉलेजों में निकल रही टीचर्स की बंपर भर्ती

मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के अफसरों के साथ हुई बैठक में निर्देश जारी किए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Jan 2024, 4:23 PM IST
Medical College Recruitment
Medical College Recruitment : मेडिकल कॉलेजों में निकल रही टीचर्स की बंपर भर्ती

मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों को जल्दी ही भरा जाएगा। इस संबंध में उप मुख्यमंत्री ने चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान ये निर्देश जारी कर दिए हैं। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की सभी 14 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में रिक्त पड़े पदों को जल्दी ही भरा जाए। साथ ही डिप्टी सीएम ने केंद्र, राज्य के साथ प्रस्तावित 12 मेडिकल कॉलेजों के निर्माण में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं।

आपको बता दें कि मंगलवार को मंत्रालय में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के अफसरों के साथ बैठक ली थी। बैठक में उन्होंने फैसला लिया था कि प्रदेश में संचालित सभी 14 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों के रिक्त पद जल्द भरने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने केंद्र द्वारा पोषित 6, राज्य सरकार द्वारा बनाए जा रहे 4 और प्रस्तावित 12 मेडिकल कालेजों के निर्माण और भर्ती में गति बढ़ाने के लिए कहा है।


सबसे पहले यहां भरे जाएंगे पद

डिप्टी सीएम ने प्रदेश में संचालित कॉलेजों में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम में सीटों की वृद्धि के लिए अधोसंरचना विकास के कार्यों की कॉलेजवार समीक्षा की। उन्होंने संसाधनों की जल्द से जल्द पूर्ति करने को कहा है, जिससे सीटें जल्दी बढ़ सकें। राजेंद्र शुक्ला ने सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और रीवा, स्कूल आफ एक्सीलेंस फार आई इंदौर और स्कूल ऑफ एक्सीलेंस इन पल्मोनरी डिसीज जबलपुर में रिक्त पदों की जल्द पूर्ति करने के लिए निर्देश दिए हैं।

Published on: