8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया लेखापाल, EOW का फिल्मी अंदाज में बड़ा एक्शन

उज्जैन की ईओडब्ल्यू टीम ने मंदसौर मंडी के लेखापाल को 20 हज़ार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंदसौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 3 Jan 2024, 3:35 PM IST

news

20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया लेखापाल, EOW का फिल्मी अंदाज में बड़ा एक्शन

मध्य प्रदेश सरकार की तमाम सख्तियों और जांच टीमों द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाइयों के बावजूद प्रदेश में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला मंदसौर जिले के अंतर्गत आने वाली मंदसौर मंडी में सामने आया है, जहां उज्जैन की आओडब्ल्यू टीम ने कार्रवाई करते हुए मंदसौर मंडी के लेखापाल को 20 हज़ार की रिश्वत दबोचा है।

मामले को लेकर शिकायत कर्ता रवि राठौर ने एसपी ईओडब्ल्यू उज्जैन दिलीप सोनी को शिकायत की थी कि शिकायतकर्ता की फर्म पारस लाल राठौर प्रॉपराइटर वाल्मीकि कंस्ट्रक्शन का कृषि उपज मंडी में सब्ज़ी मंडी को साफ़ सफ़ाई का कान्ट्रेक्ट जून 2023 में मंडी द्वारा स्वीकृत किया गया था। टेंडर के अगेंस्ट कांट्रेक्टर के मासिक देयक ना देते हुए आवेदक से आरोपी वशिष्ठ ,लेखापाल प्रथम कृषि उपज मंडी हरीश कुमार 78 हज़ार रुपए की रिश्वत को मांग की थी।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर की सजावट के लिए इस शहर से जाएंगे फूल, पूरा परिसर सजाने का ऑर्डर मिला


भृष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई

इसी के बाद आरोपी द्वारा दिनांक 3 जनवरी 2024 को आवेदक से 20 हजार की रिश्वत की पहली किश्त देने की मांग की थी, जिसे आज पीड़ित द्वारा आरोपी लेखापाल तो देते समय उज्जैन की टीम द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया। टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत के 20 हजार भी बरामद कर लिए हैं। बता दें कि ये कार्रवाई ईओडब्ल्यू टीम के डीएसपी अजय कैथवास, डीएसपी अमित बट्टी और अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से की है। फिलहाल, आरोपी लेखापाल के खिलाफ भृष्टाचार अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई जारी है।