8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राम मंदिर की सजावट के लिए इस शहर से जाएंगे फूल, पूरा परिसर सजाने का ऑर्डर मिला

भोपाल शहर के फूलों से सजेगा अयोध्या में श्री राम का दरबार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 1 Jan 2024, 9:57 PM IST

news

राम मंदिर की सजावट के लिए इस शहर से जाएंगे फूल, पूरा परिसर सजाने का ऑर्डर मिला

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। देश के कौने-कौने से अपने आप में खास चीजें राम की नगरी अयोध्या लगातार पहुंच रही हैं। इसी कड़ी में जानकारी सामने आई है कि राम मंदिर परिसर में सजावट के लिए भोपाल की नर्सरी में लगाए गए फूल पहुंचाए जाएंगे। बोगनविलिया के फूलों का इस्तेमाल अयोध्या में राम मंदिर परिसर को सजाने में किया जाएगा।


भोपाल की निसर्ग नर्सरी के मालिक रामकुमार राठौड़ का कहना है कि मंदिर परिसर की सजावट के लिए फूलों का बड़ा ऑर्डर मिला है। इससे पहले ही उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 10 हजार फूलों की दो खेप पहुंचाई जा चुकी हैं। राठौड़ ने कहा, "हमें अयोध्या के राम जन्मभूमि से पांच-छह प्रकार के फूल उपलब्ध कराने का ऑर्डर दिया गया है। इनमें सफेद, नारंगी, लाल और पीले समेत बोगनविलिया के विभिन्न रंग फूल शामिल किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- IMD Rain And Hailstorm Alert : बारिश और ओले गिरने के आसार, कोहरे के साथ सीवियर कोल्ड का भी अलर्ट


फूलों की खासियत

उन्होंने बताया कि बोगनविलिया प्रजाति के फूल हर मौसम में खिलते हैं। उन्होंने कहा, इन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती और कम पानी में भी इनका रखरखाव हो जाता है। राठौड़ परिवार की नर्सरी ने राम मंदिर परिसर और उसके गलियारे में वृक्षारोपण के लिए बोली प्रक्रिया के बाद फूलों की सप्लाई का ऑर्डर जीता है। 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर में 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह आयोजित होना है।


पीएम मोदी करेंगे प्राण प्रतिष्ठा

इस मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों से एक लाख से अधिक भक्तों के अयोध्या आने की उम्मीद है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवनिर्मित भव्य राम मंदिर में पूजा अर्चना कर प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। नया साल लगते ही तैयारियां तेज हो गई हैं। देश के कई शीर्ष नेता और गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगे।